{"_id":"5a27131d4f1c1b4e718b7743","slug":"161512510237-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी कैंप में सब्जी विक्रेता की हत्या के प्रयास का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांधी कैंप में सब्जी विक्रेता की हत्या के प्रयास का मामला
Updated Wed, 06 Dec 2017 03:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी कैंप में सब्जी विक्रेता की हत्या के प्रयास का मामला ----
मोनू उर्फ टाकला ने मारा था सब्जी विक्रेता की पत्नी को थप्पड़
- पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने लिया दो दिन के रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
गांधी कैंप में सब्जी विक्रेता की हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू के साथी मोनू उर्फ टाकला को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से दो दिन के रिमांड पर लिया गया। पुलिस उसे गुरुवार को अदालत में पेश करेगी। जांच अधिकारी एएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पता चला कि जिस समय सब्जी विक्रेता को गोली मारी गई, उस समय आरोपी सोनू के साथ उसका दोस्त मोनू उर्फ टाकला भी था। पुलिस ने दबिश देकर उसे काबू कर लिया। पूछताछ के बाद पता चला कि जब सोनू और सब्जी विक्रेता के बीच झगड़ा हो रहा था, जब सब्जी विक्रेता की पत्नी बीच-बचाव कराने आई थी। उस समय मोनू ने उसकी पत्नी को न केवल थप्पड़ मारा, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। अब पुलिस उससे पूछताछ कर मुख्य आरोपी सोनू तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, जो पुलिस के हाथ नहीं आया है।