{"_id":"5d167c788ebc3e3c74300384","slug":"15617547243-rohtak-news91","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। सदर थाना क्षेत्र के मकड़ौली गांव में शुक्रवार की देर शाम एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद बिना पोस्टमार्टम कराए ससुराल वाले शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे कि मायके वाले मौके पर पहुंचे गए। इसके बाद दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मामले की सूचना पाते ही डीएसपी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई। बाद में गांव में पंचायत बुलाकर सर्वसम्मति से शव के अंतिम संस्कार का फैसला लिया गया। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बता दें कि मकड़ौली कलां गांव का अशोक ट्रैक्टर मैकेनिक है। करीब चार साल पूर्व ही अशोक की शादी झज्जर के भंभेवा गांव की रहने वाली ज्योति के साथ हुई थी। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे विवाहिता ज्योति ने मकड़ौली में ही फंदा लगाकर जान दे दी। इसके बाद ससुराल के लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर चलने लगे। इसी बीच सूचना पर विवाहिता का मायका पक्ष पहुंचगा और हंगामा कर दिया। उन्होंने ससुराल जनों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। मामले की सूचना मिलने पर डीएसपी ताहिर हुसैन और सदर थाना प्रभारी सोहनपाल सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच गांव में ही पंचायत हुई। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दयिा गया। सदर थाना प्रभारी सोहनपाल सिंह का कहना है कि किसी ने भी शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
चार घंटे से अधिक समय तक चलता रहा हंगामा
विवाहिता की मौत के बाद करीब चार घंटे तक मकड़ौली गांव में हंगामा चलता रहा। हालांकि सूचना पाते ही गांव के सरपंच भी मौके पर पहुंच गए थे। किसी तरह समझा बुझाकर शव का अंतिम संस्कार कराया गया। उधर, विवाहिता की मौत के बाद उसके मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। मोहल्ले के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे हुए थे।