फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नगर निगम हाउस की मीटिंग आज, हंगामा तय

नगर निगम हाउस की मीटिंग आज, हंगामा तय

Tue, 18 Jun 2019 02:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 02:40 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम हाउस की मीटिंग आज, हंगामा तय
रोहतक। नगर निगम हाउस ही पहली मीटिंग छह माह बाद मंगलवार को जिला विभाग भवन के प्रथम तल पर होगी। इस दौरान महिला पार्षदों के पति बैठक में शामिल नहीं हो सकें। महिला पार्षदों को ही बैठक में आने को कहा गया है। साथ ही नगर निगम की दुकानों के किरायेदारों को मालिक बनाने के मामले को पार्षदों की कमेटी बनाने पर विचार किया गया। इतना ही नहीं, मेयर मनमोहन गोयल हाउस में पार्षदों को सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव पर जवाब देंगे कि प्रदेश के चार अन्य निगमों पानीपत, करनाल, हिसार व यमुनानगर तब चुनाव होंगे, तभी रोहतक में भी दोनों पदों के लिए चुनाव करवाया जाएगा। सोमवार देर शाम मेयर मनमोहन गोयल के आवास पर सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर की मौजूदगी में इस तरह की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

बता दें कि रोहतक नगर निगम का गठन 17 मार्च 2010 को हुआ था। कांग्रेस सरकार ने तीन साल बाद 2 जून 2013 को पहला चुनाव करवाया। कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया। पार्टी की महिला पार्षद रेनू डाबला मेयर बनी। निगम का दूसरा चुनाव 16 दिसंबर 2018 को हुआ। भाजपा राज में हुए चुनाव में पहली बार पब्लिक ने सीधे वोट डालकर मेयर का चुनाव किया, जिसमें कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए मनमोहन गोयल मेयर बने। साथ ही 20 की जगह 22 पार्षदों का चयन किया गया। हाउस में भाजपा की टिकट पर आठ पार्षद जीते, जबकि कांग्रेस के समर्थन से भी आठ पार्षद विजयी रही, लेकिन छह निर्दलीय पार्षद अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं। 10 जनवरी 2019 को निगम प्रशासन ने मेयर व पार्षदों को शपथ दिलवाई। साथ ही मेयर द्वारा 25 फरवरी को हाउस की मीटिंग बुलाई गई, लेकिन मीटिंग में खुद व भाजपा पार्षद नहीं पहुंचे। उस मीटिंग को कोरम पूरा न होने के चलते रद्द कर दिया गया। अब हाउस की दूसरी मीटिंग 18 जून, मंगलवार सुबह 11 बजे जिला विकास भवन में होगी। मीटिंग के एजेंडे से सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चयन का प्रस्ताव बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन

मेयर के आवास पर पहुंचे मंत्री व 13 पार्षद
सोमवार शाम को मेयर मनमोहन गोयल ने डीएलएफ कॉलोनी स्थित अपने आवास पर हाउस की मीटिंग की प्लानिंग को लेकर भाजपा पार्षदों की मीटिंग बुलाई। मीटिंग में सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर भी पहुंचे। जबकि पार्षदों में 2 से सुमन सैनी, 3 से तिलकराज चौहान, 4 से धर्मेंद्र उर्फ पप्पन गुलिया, 5 से गीता, 6 से सुरेश किराड़, 7 से मनोज कुमार, 8 से सुनील उर्फ सोनू, 13 से कंचन खुराना के पति अशोक खुराना, 14 से राधे श्याम, 16 से डिंपल जैन, 19 से मुक्ता नागपाल, 20 से पूनम किलोई और 22 से संतोष देवी पहुंची। शहर से बाहर होने के कारण वार्ड 17 से भाजपा पार्षद राजकमल उर्फ राजू सहगल नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंडे में शामिल प्रस्तावों पर किया मंथन
सूत्रों ने बताया कि एजेंडे में शामिल प्रस्तावों पर गहराई से मंथन किया गया। एक-एक एजेंडे पर बातचीत हुई। नगर निगम के किरायेदारों खासकर पालिका बाजार के दुकानदारों को मालिक बनाने के मामले पर चर्चा हुआ। संकेत मिले कि मामले में एक कमेटी का गठन कर दिया जाए। कमेटी की रिपोर्ट पर आगे फैसला होगा। दूसरा, बात उठी कि अगर डी पार्क पर अंडर ग्राउंड पार्किंग बनेगी तो बापू की प्रति व पुलिस चौकी को हटाना पड़ेगा। तय हुआ कि अभी प्रस्ताव पास कर दिया जाए, आगे पार्किंग जब बनेगी, तब बाकी चीजें तय हो जाएंगी। डेयरियों को शहर से बाहर करने पर फोकस रहेगा। क्योंकि सीएम तक चाहते हैं कि डेयरियां शहर से बाहर ले जाई जाएं। साथ ही मीटिंग में शहर के सौंदर्यीकरण, पार्किंग से लेकर पानी व सीवरेज व्यवस्था पर फोकस रखा जाए।

यूं अलग रहेगी हाउस की मीटिंग
: पार्षद पति हाउस के अंदर न रहें। महिला पार्षदों को शहर के मुद्दों को समझने और अपनी बात रखने का मौका दिया जाए। जबकि कांग्रेेस के बहुमत वाले हाउस में महिला पार्षदों के पति व उनके प्रतिनिधि बैठते रहे हैं।
: हाउस की कार्रवाई के दौरान मीडिया को इंट्री न दी जाए। क्योंकि महिला पार्षदों को अभी मुद्दों की समझ नहीं है। जो वे बोलेंगी, वैसी ही कवरेज होगी तो पब्लिक में सही संदेश नहीं जाएगा।
: मीटिंग के बाद मेयर मीडिया के सामने पूरी कार्रवाई विस्तृत तरीके से बताएंगे।
: पहली बार पार्षदों से एजेंडा नहीं लिया गया। निगम के अधिकारियों ने ही पूरा एजेंडा तय किया है। जबकि पहले मेयर की तरफ से पार्षदों को पत्र भेजकर एजेंडा मांगा जाता था।
: पहले मेयर पार्षद बहुमत से चुनते थे। ऐसे में मेयर पर उनका दबाव रहता था, लेकिन इस बार मेयर पब्लिक द्वारा सीधा चुना गया है। पार्षद उसके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं ला सकते। सरकार की महाभियोग चलाकर पद से हटा सकती है।

नए निगम आयुक्त का आना तय नहीं, डीसी ले सकते हैं भाग
डीसी आरएस वर्मा के पास ही फिलहाल निगम आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार है। सोनीपत में डीसी रहे आईएएस आफिसर डा. शालीन को रोहतक निगम का आयुक्त लगाया गया है। उन्होंने सोनीपत डीसी का कार्यभार तो छोड़ दिया, लेकिन अभी रोहतक निगम आयुक्त का कार्यभार नहीं संभाला है। सूत्रों का कहना है कि डॉ. शालीन के मंगलवार को हाउस की मीटिंग से पहले कार्यभार संभालने की संभावना कम है। ऐसे में डीसी आरएस वर्मा ही मीटिंग में आएंगे। पूछने पर डीसी ने बताया कि सुबह ही तय हो पाएगा कि वे मीटिंग में आ रहे हैं या नहीं।

भाजपा पार्षदों की मंत्री की मौजूदगी में मीटिंग हुई, जिसमें 18 जून को होने वाली हाउस की मीटिंग को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। मीटिंग में भाजपा पार्षदों का विकास कार्यों पर फोकस रहेगा। सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव बाद में होंगे। मीडिया की हाउस में इंट्री पर फैसला सुबह अधिकारियों से बातचीत करके लिया जाएगा।

मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम

मांगा जाएगा मेयर से जवाब, क्यों नहीं करवा रहे चुनाव
नियमों के तहत सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव होना चाहिए, लेकिन भाजपा तानाशाही बरत रही है। हाउस के अंदर मेयर मनमोहन गोयल से पूछा जाएगा कि आखिर चुनाव क्यों नहीं करवा रहे। इसके बाद हाउस चलने देंगे। पहले की तरह हाउस के अंदर मीडिया की इंट्री होनी चाहिए।
गुलशन ईशपुनियानी, कांग्रेस समर्थक पार्षद वार्ड नंबर 15
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed