{"_id":"5cfec372bdec22078148ab39","slug":"156020004144-rohtak-news74","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारिता मंत्री के खिलाफ केस दर्ज करने के मामले में सुनवाई 4 को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सहकारिता मंत्री के खिलाफ केस दर्ज करने के मामले में सुनवाई 4 को
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। लोकसभा चुनाव में काठमंडी मतदान केंद्र पर उभरे विवाद में फंसे सहकारिता मंत्री व रमेश लोहार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के मामले में सोमवार को सुनवाई की अगली तारीख जारी की गई। अदालत में न्यायाधीश के अवकाश पर होने के चलते ऐसा किया गया। अब 4 जुलाई को केस की सुनवाई होगी। इसके बाद ही मंत्री व लौहार के खिलाफ नया केस दर्ज करने या पुराने केस में ही धारा जोड़ कर जांच आगे बढ़ाने का फैसला हो पाएगा।
विज्ञापन
एएसजे रितु वाईके बहल की अदालत में सोमवार को सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर व रमेश लौहार का केस सुनवाई के लिए रखा गया। यहां न्यायाधीश के अवकाश पर होने के चलते सुनवाई एडिशनल प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट हेमराज की अदालत में हुई। यहां केस में अगली सुनवाई की तारीख दी गई। एसपी ने इनके खिलाफ नई एफआईआर दर्ज करने या पुराने केस में ही धारा जोड़ कर जांच आगे बढ़ाने को लेकर अदालत ये राय मांगी है। इस मामले में अदालत ने जिला बार एसोसिएशन प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो की याचिका पर सुनवाई करते हुए इनके खिलाफ एफआईआर करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।