{"_id":"5ce6e1d3bdec22070e2bcdba","slug":"15586350143-rohtak-news155","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता निवर्तमान पार्षद का शव नहर में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लापता निवर्तमान पार्षद का शव नहर में मिला
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला हाउसिंग बोर्ड निवासी निवर्तमान पार्षद रवि यादव का शव वीरवार को बोलनी रोड स्थित डवाना नहर में मिला है। निवर्तमान पार्षद दो दिन रहस्यमय ढंग से लापता हो गए थे। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार वीरवार दोपहर को करीब 11 बजे सूचना मिली कि बोलनी रोड पर गांव डवाना के समीप नहर में एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। तलाशी के दौरान जेब में मिले परिचय पत्र के आधार पर मृतक की पहचान शहर के वार्ड नंबर 23 के निवर्तमान पार्षद व हाउसिंग बोर्ड निवासी करीब 30 वर्षीय रवि यादव के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार उसकी जेब से स्कूटी की चाबी और पार्षद का परिचय पत्र बरामद हुआ है। जांच के बाद नहर के समीप ही उसकी स्कूटी भी बरामद कर ली गई। बताया गया है कि रवि यादव दो दिन पहले शाम को अचानक घर से लापता हो गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास व परिचितों से संपर्क किया गया। कहीं भी उसका सुराग नहीं मिला। निवर्तमान पार्षद रवि यादव शांत स्वभाव का व्यक्ति था । वह मिलनसार प्रवृति का भी था। लोगों से मिलना व उनके बीच जाकर उनकी समस्याओं के समाधान कराने का भी प्रयास करता था। नगर परिषद के चुनावों में दोबारा चुनाव लड़ने के लिए उसने लोगों से जनसंपर्क शुरू कर दिया था। लोगों का कहना है कि मृतक रवि की मौत के कारणों की जांच होनी चाहिए, क्योंकि जिस तरीके से वह नप के चुनावों की तैयारी में जुटा हुआ था। उससे अनुमान लगाया जा सकता है कि वह आत्महत्या नहीं कर सकता है। लोगों में इस बात को लेकर चर्चा है कि आखिर रवि की मौत के पीछे क्या कारण है।