फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कलानौर में फर्नीचर व्यापारी की हत्या का आरोपी उसका ही बेटा निकला

कलानौर में फर्नीचर व्यापारी की हत्या का आरोपी उसका ही बेटा निकला

Tue, 21 May 2019 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
कलानौर में फर्नीचर व्यापारी की हत्या का आरोपी उसका ही बेटा निकला
रोहतक/कलानौर। कलानौर के फर्नीचर व्यापारी सतीश कुमार के ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने केस से पर्दा हटाते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बेटे ने ही अपने पिता की हत्या की थी। आईपीएल मैच पर लगाए सट्टे में लाखों रुपये हारने के बाद बेटा अपने पिता से रुपये मांग रहा था। पिता के इनकार करने पर बेटे ने ही शोरूम में उसका गला दबाकर मार डाला। हत्या के बाद अपने बेटे के साथ मिलकर पिता का शव ठिकाने लगाया। हत्या को हादसे का रूप भी दिया। आरोपी का बेटा फरार है। पुलिस उसे तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कॉल डिटेल ने खोला हत्या का राज
हत्या का खुलासा करने में मोबाइल कॉल डिटेल व सीसीटीवी ने पुलिस को अहम सुराग दिया। संदेह के आधार पर पुलिस ने मृतक के परिजनों व अन्य संदिग्धों की कॉल डिटेल खंगाली। यही नहीं शोरूम के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर पुख्ता सबूत हाथ लगे। इसके बाद पुलिस का शक और मजबूत हो गया। इसके बाद साइबर टीम सक्रिय हो गई। जांच में घटनास्थल व हत्या की जगह पर सतीश के बेटे नवीन कुमार व पोते के मोबाइल की लोकेशन के अलावा आपस में बातचीत होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

आईपीएल मैच पर लगाया था सट्टा
पुलिस पूछताछ में आरोपी नवीन कुमार ने बताया कि वह सट्टा खेलने का आदी है। उसने हाल में हुई आईपीएल के मैचों पर सट्टा लगाया था। इसमें वह मोटी रकम हार गया। उस पर लाखों रुपये कर्ज हो गया। इसके चलते सात मई को पिता सतीश कुमार से रुपये मांगे। वे उस दिन कलानौर स्थित अपने फर्नीचर शोरूम में ही थे। शोरूम के ऊपर बने कमरे में पिता से लोगों का कर्ज उतारने को रुपये मांगे। इस पर पिता ने रुपये देने से मना कर दिया। इस कारण काफी देर तक दोनों में बहस हुई। बहस के चलते गुस्से में बेटे ने पिता की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या को दी हादसे की शक्ल
आरोपी ने पुलिस को बताया कि पिता की हत्या के बारे में उसने अपने बेटे को बताया। इसके बाद वह शोरूम आया। यहां दोनों ने मिलकर शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची। इसके चलते मेरे बेटे ने अपने दादा की स्कूटी पुरानी शुगर मिल की खाली जगह में खड़ी कर दी। बाद में अंधेरा होने पर बेटे के साथ अपने पिता का शव कार में डाला। पुरानी शुगर मिल की सुनसान जगह पर पिता का शव फेंक दिया। स्कूटी भी वहीं खड़ी कर दी। हत्या को हादसे की शक्ल दी।
आरोपी ने पुलिस को किया गुमराह
हत्या के अगले दिन आठ मई को पुलिस को अपने पिता के गुम होने की शिकायत दी। पुलिस को गुमराह करने के लिए ट्रॉमा सेंटर, पीजीआई व अन्य जगहों पर पिता को तलाश भी किया। बाद में पड़ोसियों के साथ पुरानी शुगर मिल की खाली जगह पर तलाश करने का बहाना बनाया। यहीं उसने अपने पिता का शव फेंका था। यही नहीं पुलिस को गुमराह करने के लिए बताया गया कि उसके पिता के पास हजारों रुपये थे। ये रुपये नही मिले हैं। यह सब लूट के बाद हत्या का मामला बनाने के लिए किया गया।

यह है मामला
पुलिस के मुताबिक, आठ मई को कलानौर निवासी नवीन ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उसने अपने पिता फर्नीचर व्यापारी सतीश कुमार के गुम होने की बात कही। कहा कि वे सात मई को स्कूटी पर सवार होकर किसी काम के लिए निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटे। पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी। अगले दिन व्यापारी का शव पुरानी शुगर मिल की खाली जगह पर मिला। शव के पास से व्यापारी की स्कूटी भी बरामद हुई। पुलिस ने नवीन के ब्यान पर हत्या की धारा के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed