फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पंजाब के प्रोपर्टी डीलर को मारने के लिए संपत नेहरा व राजू बसौदी में हुई थी डीलिंग

पंजाब के प्रोपर्टी डीलर को मारने के लिए संपत नेहरा व राजू बसौदी में हुई थी डीलिंग

Tue, 03 Jul 2018 02:40 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के प्रोपर्टी डीलर को मारने के लिए संपत नेहरा व राजू बसौदी में हुई थी डीलिंग
पंजाब के प्रॉपर्टी डीलर को मारने के लिए संपत नेहरा और राजू बसौदी में हुआ था सौदा
विज्ञापन

- रिमांड पर लिए गए संपत नेहरा ने किया खुलासा

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। आनंद को मारने से पूर्व संपत नेहरा ने राजू बसौदी से रंजिश रखने वाले पंजाब के एक प्रॉपर्टी डीलर को मारने का सौदा किया था। मगर पंजाब के प्रॉपर्टी डीलर को मारने से पूर्व ही संपत को हरियाणा एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया था।

सीआईए-2 प्रभारी आजाद सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर संपत को दो दिन के रिमांड पर लिया गया। संपत ने बताया कि कारौर गांव के आनंद को मारने के लिये उससे बदमाश राजू बसौदी ने संपर्क किया था। तय किया गया था कि वह अपने शूटर को भेजकर आनंद की हत्या कराएगा। मगर इसके बदले पंजाब के लालडू निवासी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करनी होगी। डील तय कर दी गई थी। दरअसल, उक्त प्रॉपर्टी डीलर से संपत की यूनिवर्सिटी में पढ़ने के दौरान से ही रंजिश चली आ रही थी। मगर पकड़े जाने के कारण संपत व अन्य प्रॉपर्टी डीलर की हत्या नहंी कर सके थे।
विज्ञापन


पुलिस की पांच गाड़ियों, 70 पुलिसकर्मियों के पहरे में कोर्ट में पेश किया गया संपत
रोहतक (ब्यूरो)। गैंगस्टर संपत नेहरा की पेशी के दौरान रोहतक कोर्ट की सुरक्षा कड़ी रही। एवीटी के अलावा रोहतक के भी कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात थी। यमुना नगर से पांच गाड़ियों में सवार पुलिसकर्मियों के साथ संपत को दोपहर करीब 12 बजे रोहतक कोर्ट लाया गया। अभिनेता सलमान खान से मामला जुड़ा होने के कारण एसपी के निर्देश पर सुबह ही कोर्ट में पुलिस की सुरक्षा बढ़ी गई थी। पुलिस को आशंका थी कि संपत पर कोई हमला न बोल दे। संपत की पेशी के दौरान यमुनानगर व रोहतक के करीब 70 पुलिसकर्मी कोर्ट के आसपास तैनात किए गए थे। तलाशी के बाद ही लोगों को कोर्ट के अंदर जाने दिया जा रहा था। जेएमआईसी भरत सिंह की कोर्ट में संपत को पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed