{"_id":"5a7b6ff64f1c1b8f268b8be3","slug":"151518039030-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेकीराम कॉलेज के बाहर भिड़े छात्र, एक पर पिस्तौल तानकर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेकीराम कॉलेज के बाहर भिड़े छात्र, एक पर पिस्तौल तानकर हमला
Updated Thu, 08 Feb 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेकीराम कॉलेज पिछले गेट के बाहर दो छात्र गुट भिड़े, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
नेकीराम कॉलेज पिछले गेट के बाहर बुधवार दोपहर को दो छात्र गुट भिड़ गये। इसमें एक छात्र गुट के छात्रों ने जाट कॉलेज के छात्र पर पिस्तौल तानकर उसकी जमकर पिटाई की। इस संबंध में आरोपी छात्रों के खिलाफ पीजीआई थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में लाखनमाजरा के गांव गुगाहेड़ी निवासी रवि ने बताया कि वह जाट कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। रवि का कहना है कि वह बुधवार को नेकीराम कॉलेज के पीछे के गेट के सामने से जा रहा था। तभी वहां दीपक उर्फ गुरु नाम का युवक आया। उसने अचानक रवि पर पिस्तौल तान दी। कुछ ही देर में दीपक के अन्य दोस्त धारदार हथियार के साथ मौके पर पहुंच गये। आरोपियों ने रवि पर हमला कर दिया। मारपीट में रवि को बेसुध करने के बाद आरोपियों ने उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गये। रवि का आरोप है कि खरक निवासी दीपक उर्फ गुरू ने उस पर पिस्तौल तानी थी जबकि अमित ढाका, एमी वशिष्ठ, अंकित गुलिया, सुमित खोखर को नामजद कराया है। इन आरोपियों पर पिस्तौल, फरसे, चाकू, रॉड और चाकू थे।