फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में तनाव, आरोपी घर से फरार

इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में तनाव, आरोपी घर से फरार

Mon, 08 Jan 2018 02:18 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
इंदिरा कॉलोनी  क्षेत्र में तनाव, आरोपी घर से फरार
इंदिरा कॉलोनी में बवाल का मामला ---
विज्ञापन

क्षेत्र में तनाव, आरोपी घर से फरार

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
छेड़छाड़ को लेकर इंदिरा कॉलोनी में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस दो आरोपियों के अलावा किसी की भी गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। सभी आरोपी घर से फ रार हैं।

आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। लेकिन कोई भी सफलता पुलिस के हाथ नहीं लगी है। पुलिस मामले में अभी तक मात्र संजय व मुकेश को ही गिरफ्तार कर सकी है। दोनों आरोपी आठ माह के बच्चे जतिन हत्या के मामले में नामजद है। बता दें कि 3 जनवरी कोे इंदिरा कॉलोनी के करतारपुरा में छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में फायरिंग व जमकर पथराव हुआ था। करीब एक घंटे तक चले बवाल में आठ माह के एक बच्चे जतिन की मौत हो गई थी जबकि सुनील नाम के युवक को गोली लगी थी। सुनील गिरफ्तारी के डर से पीजीआई से फरार हो गया था। घटना के पांच दिन बाद भी क्षेत्र में तनाव बरकरार है। कॉलोनी में भारी संख्या मेें पुलिस बल तैनात है। स्थिति को देखते हुए अभी तक एरिया से पुलिस फोर्स को नहीं हटाया गया है। शहर थाना प्रभारी भी समय समय पर गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed