{"_id":"5a3c2b0a4f1c1b96698ba68f","slug":"151513892618-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर युवक की मौत, उतरते रहे वाहन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर युवक की मौत, उतरते रहे वाहन
Updated Fri, 22 Dec 2017 03:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत रोड पर आसान गांव के किशोर की सड़क हादसे में मौत
शव के ऊपर से घंटे भर तक गुजरते रहे वाहन, किसी ने नहीं दिखाई उठाने की हिम्मत
- परिजन जब तक पहुंचे, तब तक शव हो चुका था क्षत-विक्षत, मामा के घर से लौट रहा था 17 वर्षीय मोहित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
मामा के घर से लौट रहे आसन गांव के 17 वर्षीय किशोर मोहित को सोनीपत रोड पर भालौठ और आसन गांव के बीच बुधवार रात को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर में मोहित न केवल मौके पर दम तोड़ दिया, बल्कि रात के अंधेरे में एक घंटे तक वाहन शव के ऊपर से गुजरते रहे। किसी राहगीर ने घायल मानकर पीजीआई में दाखिल कराना तो दूर, शव को किनारे लगाने की हिम्मत तक नहीं दिखाई। सदर थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए टक्कर मारकर मौत का कारण बनने का केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक आसन गांव निवासी प्रवीण ने बताया कि उसके भाई मनोज की 5 साल पहले मौत हो चुकी है। उसका 17 वर्षीय बेटा मोहित सात माह से अपने मामा के घर गुरुग्राम के नजदीक बादशापुर में रह रहा था। रात करीब सवा आठ बजे वह मामा के घर से बाइक पर घर के लिए रवाना हुआ। पता चला कि रात के करीब दो बजे भालौठ और आसन गांव के बीच निजी स्कूल के सामने किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। मोहित सड़क के बीचोबीच घायल होकर गिर गया। किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पीसीआर मौके पर पहुंची, लेकिन उस समय तक मोहित दम तोड़ चुका था। साथ ही शव के ऊपर से वाहन गुजरने के कारण शरीर के बुरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका था। जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर पुलिस को पता चला कि मोहित आसन गांव का रहने वाला है। परिजनों को तलाशने के लिए कंसाला पुलिस चौकी में सूचना दी। चौकी से पुलिस की टीम आसन गांव के सरपंच के पास पहुंची, जहां से सरपंच पुलिस को लेकर मोहित के घर पहुंचा। उसके चाचा प्रवीण ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त की। इसके बाद शव को पीजीआई के डेड हाउस में ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।