{"_id":"597253534f1c1be6708b4645","slug":"151500664659-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताजी से लेकर एसएचओ साहब तक मिले बिजली चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेताजी से लेकर एसएचओ साहब तक मिले बिजली चोर
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
बिजली निगम की शहर के तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली सप्लाई और लाइनलॉस कम करने की योजना के तहत की जा रही छापामारी में ‘नेताजी’ से लेकर ‘साहब’ तक कुंडी लगाते पकड़े गए हैं। कहीं पर थाने में बिजली चोरी हो रही थी तो कहीं पुलिस लाइन में बने क्वार्टरों में सीधे कुंडी कनेक्शन चल रहे थे। जी हां, दक्षिण हरियाणा बिजली निगम की 199 दिन की छापामार कार्रवाई के दौरान कुछ तरह के मामले ही सामने आए हैं। वहीं निगम ने इन 199 दिन के दौरान बिजली चोरों पर 10 करोड़ का जुर्माना लगाते हुए अब तक जहां तीन करोड़ की वसूली की है, वहीं लाइनलॉस भी सात फीसदी घटाकर 20.62 फीसदी तक पहुंच गया है। निगम की इस कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों से लेकर नेता तक बिजली चोरी करते पकड़े आए। धारूहेड़ा थाने में जहां एसएचओ कुंडी डालकर बिजली चोरी करते पकड़े गए थे। वहीं इसके साथ-साथ करीब 13 पुलिस कर्मियों के क्वार्टर पर सीधे कुंडी से बिजली चोरी की जा रही थी। रेवाड़ी पुलिस लाइन में भी दर्जन भर क्वार्टरों में कुंडी डालकर बिजली चोरों को पकड़ कर लाखों का जुर्माना ठोका गया था। यही नहीं बीते सप्ताह बावल में एक भाजपा नेता के यहां कुंडी डालकर चोरी की जा रही थी। इस नेता के खिलाफ करीब डेढ़ लाख का जुर्माना भी लगाया था।
आरओ प्लांट भी बिजली चोरी में आगे
निगम की कार्रवाई के दौरान कई आरओ प्लांट संचालक भी सीधे कुंडी डालकर चोरी करते पकड़े जा चुके हैं। कोनवसीवास रोड स्थित आरओ प्लांट ने बिल भरने की बजाय मीटर जला दिया था। जांच में पाया गया कि संचालक ने मीटर गलत इंटेंशन से जलाया था। निगम ने इस प्लांट पर करीब साढ़े पांच लाख का जुर्माना ठोका था। वहीं दूसरी ओर दिल्ली रोड स्थित इंद्रलोक कॉलोनी में तो आरओ प्लांट संचालक सीधे कुुंडी डालकर बिजली चोरी कर रहा था। निगम ने संचालक पर करीब छह लाख का जुर्माना ठोका। इतना ही नहीं सेक्टर-4 स्थित पिज्जा संचालक पर भी मीटर जलाने के आरोप में करीब पांच लाख का जुर्माना ठोका। वहीं इंद्रलोक स्थित एक फार्म हाउस पर भी सीधे कुंडी डालने के आरोप में करीब दो लाख का जुर्माना लगाया।
लाइनलॉस 15 फीसदी करना है लक्ष्य
दक्षिण हरियाणा बिजली निगम ने लाइनलॉस कम करने के लिए जनवरी से लेकर 19 जुलाई तक करीब 10 करोड़ रुपये की चोरी पकड़ी है। निगम की कार्रवाई का सीधा असर यह हुआ कि टेक्निकल एंड डिस्ट्रीब्यूशन लॉस सात फीसदी घटकर 20.62 पर पहुंच गया है। जबकि निगम को इस लॉस को 15 फीसदी तक करना है। हालांकि गांव में बड़े स्तर काम किया जाना बाकी है। योजना के तहत जिले के तीन फीडरों पर 24 घंटे बिजली सप्लाई की जा रही है इनमें धवाना, भवाड़ी एवं कमालपुर फीडर शामिल है। इनसे जुड़े करीब 13 गांवों को 24 घंटे बिजली मिल रही है।
विज्ञापन
कनेक्शनों की संख्या में तीन गुना इजाफा
बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई होने के बाद रेवाड़ी सर्कल के सभी दफ्तरों में भी बिजली कनेक्शन एवं लोड बढ़वाने वालों की भीड़ लग गई है। प्रत्येक दफ्तर पर जनवरी से पहले जहां औसतन 200 नए आवेदन की फाइल आती थी। अब इसकी संख्या बढ़कर 600 तक पहुंच गई थी। कनेक्शन लेने वाली की संख्या में तीन गुना इजाफा हो गया है। यह संख्या सबसे अधिक कोसली डिवीजन, धारूहेड़ा एवं सब अर्बन सब डिवीजन में है।
निगम की योजना अक्तूबर महीने से जिले के सभी गांवों में 24 घंटे बिजली देने की है। 24 घंटे बिजली देने के लिए लाइनलॉस को 15 फीसदी तक कम करना है। इसके तहत ही बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 16 जुलाई तक करीब 11 करोड़ रुपये जुर्माना ठोका जा चुका है। -राजकुमार जाजौरिया, एसई, डीएचबीवीएन, रेवाड़ी।