फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में युवक व युवती लापता

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक व युवती लापता

Sat, 17 Jun 2017 06:47 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक व युवती लापता
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक और युवती लापता
विज्ञापन

यमुनानगर। अलग-अलग स्थानों से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक व युवती लापता हो गए। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर उन्हें अगवा करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पटरी मोहल्ला जगाधरी निवासी कर्मचंद ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका लड़का 26 वर्षीय सुमित 23 मई को किसी काम से बाहर गया था। मगर उसके बाद वापस नहीं लौटा। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसने आरोप लगाया कि उसके लड़के का अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, मधु कालोनी निवासी व्यक्ति ने शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 19 वर्षीय लड़की किसी काम से घर से बाहर गई थी मगर वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसने लड़की के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed