{"_id":"593d51084f1c1b59318b4585","slug":"149719068411-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यमुनानगर में संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत
Updated Tue, 26 Sep 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। दामला स्थित एक प्लाइवुड फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बिहार के जिला औरंगाबाद के गांव शिरड़ी निवासी जिमदार कुमार ने बताया कि उसका भाई सुबेदार (30) उसके साथ दामला स्थित प्लाइवुड फैक्ट्री में मजदूरी करता था और फैक्ट्री के बाहर ही बने क्वार्टर में रहते थे। शनिवार रात को दोनों भाई काम पर से लौटे और खाना खाकर सो गए। इस दौरान उसके भाई सुबेदार की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसकी तबीयत बिगड़ता देख वह उसे शहर के ट्रॉमा सेंटर लेकर आए, जहां डाक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी सतपाल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। मामले की जांच की जा रही है।