फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   लेन-देन से तंग आकर युवक ने निगला जहर, गंभीर

लेन-देन से तंग आकर युवक ने निगला जहर, गंभीर

Sun, 11 Jun 2017 12:20 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
लेन-देन से तंग आकर युवक ने निगला जहर, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
पैसे के लेन-देन को लेकर झज्जर के एक युवक द्वारा सल्फास निगल लिया गया। युवक को चिंताजनक स्थिति में झज्जर नागरिक अस्पताल से पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया है। झज्जर शहर चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पीजीआईएमएस रोहतक में पुलिस कर्मचारियों को कार्रवाई के लिए भेजा गया है। लेकिन युवक के परिजन पीजीआईएमएस रोहतक से किसी निजी अस्पताल में ले गए हैं। इसलिए अभी युवक द्वारा किस कारण से जहरीला पदार्थ निगला गया है। इस विषय में कुछ कहा नहीं जा सकता। लेकिन झज्जर नागरिक अस्पताल में सल्फास निगलने वाले प्रदीप वासी विकास नगर ने बताया कि उसका गांव गवालिसन के एक व्यक्ति से लाखों रुपये का लेनदेन था। हुडा में प्लॉटों को लेकर ग्वालिसन वासी व्यक्ति से ली राशि उसने वापस कर दी थी। लेकिन अब गवालिसन वासी व्यक्ति उसे राशि वापस न करने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है। वह उसके बच्चों और परिजनों को भी प्रताड़ित कर रहा है। जिससे तंग आकर उसने जहरीला पदार्थ निगला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने किसी के भी खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed