फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   लाढ़ौत रोड पर पुलिसकर्मी बन बाइक सवार तीन बदमाशों ने वृद्धा से सोने के कड़े ठगे

लाढ़ौत रोड पर पुलिसकर्मी बन बाइक सवार तीन बदमाशों ने वृद्धा से सोने के कड़े ठगे

Fri, 05 Apr 2019 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
लाढ़ौत रोड पर पुलिसकर्मी बन बाइक सवार तीन बदमाशों ने वृद्धा से सोने के कड़े ठगे
रोहतक। लाढ़ौत रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पुलिसकर्मी बनकर बाजार से सामान खरीदने निकली वृद्धा से सोने के कड़े ठग लिए और फरार हो गए। ठगी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शास्त्री नगर निवासी राजवंती (65) वीरवार को खरीदारी के लिए बाजार जा रही थीं, लाढ़ौत रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और कहा कि महिलाओं से लूट की वारदात हो रही है, बदमाश उनके अभूषण लूट रहे हैं। उन्होंने वृद्धा से कहा कि अपने सोने के कड़े संभाल कर बैग में रख लें। वृद्धा बदमाशों के झांसे में आ गई और कड़े उतार दिए। इस बीच बदमाशों ने वृद्धा के हाथ से कड़े छीने और फरार हो गए। पुलिस और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। उधर, चौकी प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


काली बाइक पर सवार थे बदमाश
लोगों ने बताया कि महिला से कड़ा ठगने वाले बदमाश काली बाइक पर सवार थे जबकि दूसरी बाइक पर सवार बदमाशों के साथी लोगों की रेकी भी कर रहे थे। एक बदमाश की भाषा में बिहार राज्य का लहजा होना लोगों ने बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
पुलिस के लिए चुनौती बने वर्दीवाले ठग
रोहतक। पुलिस के लिए वर्दीवाले ठग चुनौती बन गए हैं और अभी तक पुलिस इस गिरोह को पकड़ने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। पुलिस के साथ ही सीआईए को भी अब तक सफलता नहीं मिली है।

करीब चार महीने पहले देव कॉलोनी निवासी सुनीता से भी पुलिस वाले बनकर बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने के कड़े ठग लिए थे। सुनारिया गांव के सर्राफ से भी पुलिस कर्मी बताकर दो युवकों ने पांच लाख की नकदी ठग ली थी। दिल्ली रोड पर भी एक वृद्धा से पुलिस वाले बनकर बाइक सवारों ने सोने की चेन और कुंडल छीन लिए थे। पुलिस गिरोह पर शिकंजा कसने में नाकाम है हालांकि एसपी जशनदीप सिंह रंधावा कहना है कि जल्द ही गिरोह का भंडाफ ोड़ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed