फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हाईवे से अपहरण कर मांगी बीस हजार की रंगदारी

हाईवे से अपहरण कर मांगी बीस हजार की रंगदारी

Fri, 08 Feb 2019 02:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
हाईवे से अपहरण कर मांगी बीस हजार की रंगदारी
सांपला। फतेहाबाद से पशुओं को लेकर दिल्ली जा रहे पांच व्यापारियों का सांपला-रोहतक हाईवे पर कार सवार चार युवकों ने अपहरण कर लिया। यही नहीं अपहरण करने के बाद व्यापारियों के गांव के सरपंच को काल कर छोड़ने के बदले बीस हजार की फिरौती मांगी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान व्यापारियों से सात हजार की नकदी भी लूट ली। किसी तरह एक व्यापारी युवकों के चंगुल से छूटा तथा गश्त कर रही पीसीआर को मामले की सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची मगर आरोपी युवक भागने में कामयाब रहे। सांपला पुलिस ने शिकायत पर चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

फतेहाबाद जिले के बैबलपुर गांव के रहने वाले छिंदा सिंह ने सांपला पुलिस को बताया कि बुधवार की रात करीब 10 बजे वह गांव के ही पशु व्यापारी बिंद्र, केवल सिंह, विजय सिंह, गुरमीत, गुरजीत के साथ दिल्ली पशुओं को लेकर जा रहे थे। इस दौरान कैंटर में रोहतक-सांपला हाईवे स्थित अभिनंदन ढाबे के पास पहुंचे तो कार सवार चार युवकों ने उन्हें रुकवा लिया और पिस्तौल के बल पर अपहरण कर लिया। इसके बाद उक्त युवक रोहतक-सांपला हाईवे स्थित सनसिटी पर लेकर पहुंचे। व्यापारियों से करीब सात हजार की नकदी लूट ली। जहां पर किसी तरह छिंदा सिंह बदमाशों के चंगुल से छूटा तथा करीब आधा किलोमीटर की दौड़ लगाई और गश्त कर रही पुलिस की पीसीआर को मामले की सूचना दी। इसी बीच बदमाशों ने गांव के सरपंच को व्यापारियों के मोबाइल नंबर से ही काल कराई तथा व्यापारियों को छोड़ने के बदले बीस हजार की फिरौती मांगी। फिरौती नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिस पर बदमाश व्यापारियों को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बदमाशों को तलाश भी किया मगर उनका कोई पता नहीं लग सका।
विज्ञापन


मात्र बीस हजार रुपये की फिरौती मांगना कर रहा सवाल खड़ा
व्यापारियों ने दावा किया है कि अपहरण के बाद सरपंच के पास काल कर मात्र बीस हजार की फिरौती बदमाशों ने मांगी। अब सवाल यह उठता है कि बड़े व्यापारियों का अपहरण के बाद बदमाशों ने सिर्फ बीस हजार की ही फिरौती क्यों मांगी? जबकि बदमाश लाखों की फिरौती मांगते हैं। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों का अपहरण कर लूट का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed