{"_id":"5ba8060a867a553da22cd22c","slug":"141537738250-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा सिंह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हवा सिंह
Updated Mon, 24 Sep 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइसेंस के लिए दो बार टॉवर पर चढ़ने वाले हवा सिंह के घर से अवैध हथियार बरामद
- इंदिरा कालोनी में दो बेटों की हत्या के बाद से पिता सुरक्षा के नाम पर हथियार का लाइसेंस व मुआवजे की कर रहा था मांग
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक
इंदिरा कालोनी निवासी हवा सिंह सैनी के घर से पुलिस ने अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार इसके घर की तलाश ली। इस दौरान दो देसी कट्टे व चार राउंड बरामद हुए। पुलिस ने इसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अपने दो बेटों की हत्या के बाद से सुरक्षा के नाम पर हथियार का लाइसेंस व 51-51 लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रहा था।
शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगबीर सिंह ने बताया कि इंदिरा कालोनी में टीम रविवार को गश्त पर थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि हवा सिंह अपने घर से कहीं बाहर गया हुआ है। उसके घर में बगैैर लाइसेंस के हथियार व गोलियां रखी हैं। इस पर टीम ने मकान की तलाशी ली। टीम को कमरे में रखे सौफे के पीछे दो देसी कट्टे व चार गोलियां मिली। इन्हें सौफे में कट लगाकर छिपाया गया था। इस कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों को भी पुलिस साथ ले गई थी। इस घटना का पता लगने के बाद आरोपी घर नहीं आया। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।