फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   घर के बाहर लूट

घर के बाहर लूट

Tue, 17 Jul 2018 02:56 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
घर के बाहर लूट
फोटो :
विज्ञापन


घर से 30 मीटर दूर ज्वेलर के सिर पर बोरी डालकर चेन, अंगूठी, दस हजार रुपये और साढे़ सात लाख का सोना लूटा
- सिविल अस्पताल में भर्ती ज्वेलर अशोक ने रिश्तेदारों को बताया कि दो युवकों ने लूटने के बाद सिर पर डंडा मारकर कर दिया बेहोश
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जनता कालोनी में सोमवार की रात दो युवकों ने ज्वेलर से साढ़े सात लाख रुपये कीमत का सोना, 10 हजार रुपये नकद, चेन ओर अंगूठी लूट लिए। स्कूटी सवार ज्वेलर को उसके घर से महज 30 मीटर की दूरी पर खड़े युवकों ने जबरन रोका और सिर पर बोली डालकर उसका हैंडबैग लूट लिया। युवकों ने ज्वेलर के सिर पर डंडे से जोरदार वार किया और उसका हैंडबैग लूट लिया। हैंडबैग में 250 ग्राम सोना था, जिसे लूटने के साथ ही जेब से नकदी लेने के साथ ही अंगूठी और चेन भी युवकों ने उतार ली। लूटपाट के बाद युवकों ने फिर से उसके सिर पर जोरदार डंटा मारा, जिससे वह बेहोश हो गया। ज्वेलर के परिजनों ने पुलिस को मामले में शिकायत दे दी है, फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं है। घायल ज्वेलर का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
वारदात रात करीब आठ बजे की है। सुनारों वाली गली में अपनी दुकान बंद कर ज्वेलर अशोक अपने घर जा रहा था। ज्वेलर में अस्पताल में परिजनों को बताया कि जनता कालोनी में दो युवक सड़क पर खड़े नजर आए। इन युवकों ने स्कूटी रुकवाते ही सिर पर बोरी डालकर हमला बोल दिया। इससे पहले कि वह कुछ समझता, हमलावरों ने नकदी व सोना छीन लिया। ज्वेलर की पत्नी ने बताया कि पुलिस को वारदात की सूचना दे दी गई है। उधर, शिवाजी कालोनी थाना एसएचओ ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। उनकी सूचना के आधार पर जांच शुरू कर दी गई और तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


- 5 मिनट में दिया वारदात को अंजाम
परिजनों ने बताया कि घर से महज 30 मीटर दूरी पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। यह सब पांच मिनट में हो गया। गली में शोरशराबा सुना तो हम बाहर आए। सड़क पर अशोक लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। इसे तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। इसके सिर, दाएं पैर के अलावा आंखों पर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- लुटेरों में एक रिश्तेदार के शामिल होने का शक
ज्वेलर अशोक के साथ सोमवार रात हुई लूट के बाद से परिवार के लोग खौफजदा है, इसके साथ ही एक रिश्तेदार के वारदात में शामिल होने का शक जताया जा रहा है। अस्पताल में घायल के पास पहुंचे परिजनों ने इस मामले में ज्यादा कुछ कहने से परहेज करता रहा। परिजनों का कहना है कि उनके परिवार में मकान को लेकर विवाद चल रहा है। इसे लेकर खींचतान बनी हुई है। ऐसे में यह वारदात इस विवाद से जोड़ कर भी देखी जा रही है।


पहले से तैयारी में थे लुटेरे
ज्वैलर को लूटने वाले पहले से तैयारी में थे। इसके लिए रेकी भी की। खुद परिजनों ने एक संदिग्ध युवक को सोमवार सुबह ही घर के बाहर घूमते देखा। परिवार का कहना है कि उस समय इस तरह की घटना की आशंका नहीं थी। इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed