फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रोहतक

रोहतक

Mon, 04 Jun 2018 03:08 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
रोहतक
सड़क हादसों में दो की मौत, गुस्साए लोगों का हंगामा
विज्ञापन

- भिवानी रोड के पास कार की टक्कर से स्कूटी सवार अधेड़ ने तोड़ा दम
- हुमायूंपुर से बोहर आ रहे बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
हुमायूंपुर से रविवार देर रात अपनी रिश्तेदारी अस्थल बोहर में बाइक से आ रहे हैं अधेड़ को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा भिवानी रोड पर कार की टक्कर से स्कूटी सवार अधेड़ ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

हुमायूंपुर निवासी प्रेम सिंह की अस्थल बोहर में रिश्तेदारी है। बताया गया कि रविवार देर रात प्रेम सिंह हुमायूंपुर से अस्थल बोहर बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। इस दौरान वह जैसे ही हुमायूंपुर से निकले सामने सेे आ रहे ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही प्रेम सिंह की मौत हो गई। हादसे को अंजाम दे चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने में मौके पर पहुंचे परिजनों और अन्य लोगों ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


वहीं रोहतक के भिवानी रोड पर स्कूटी सवार अधेड़ को कार ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव पीजीआई लाया गया।



आसन गांव में फौजी पर धारदार हथियारों से हमला, पिता के अपहरण का आरोप

- पुरानी रंजिश में गांव के लोगों ने दिया घटना को अंजाम
- घायल फौजी को पीजीआई में कराया गया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सांपला थाना क्षेत्र के आसन गांव में रविवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर गांव के लोगों ने फौजी व उसके पिता पर हमला बोल दिया। धारदार हथियारों के हमले से फौजी घायल हो गया। आरोप है कि इस दौरान फौजी के पिता का भी अपहरण कर लिया गया। घायल फौजी को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जानकारी से ही इनकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसन गांव निवासी फौजी सुमित ने बताया कि वह छुट्टी पर गांव आया हुआ है। देर रात वह खेत में काम कर रहा था। उसके पिता सतवीर भी उसके साथ थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही 10-12 लोग खेत में पहुंचे तथा उनके साथ गाली-गलौज की। इसके बाद उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी उसके पिता का अपहरण कर ले गए। अन्य परिजनों ने घायल को पीजीआई में भर्ती कराया गया। फौजी ने बताया कि पिछले काफी समय से उनकी गांव के लोगों से रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के कारण उन पर हमला बोला गया है। उधर इस बारे में सांपला थाना एसएचओ का कहना है कि मामले की जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed