{"_id":"59e64dd44f1c1bd8538b7d8b","slug":"141508265428-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरने से पहले बोली, ये जाटणी का वीडियो है, अपलोड हो गया, सो हो गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मरने से पहले बोली, ये जाटणी का वीडियो है, अपलोड हो गया, सो हो गया
Updated Wed, 18 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर लाइव बताया जान को खतरा, कुछ ही घंटे बाद हो गई हत्या
- हरियाणवी सिंगर, डांसर हर्षिता दहिया ने जताई थी हत्या की आशंका
- हमलावरों ने कार की पिछली सीट पर बैठी हर्षिता को मारीं छह गोलियां
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
हरियाणवी गायिका एवं डांसर हर्षिता दहिया की चमराड़ा व काकोदा के बीच गोली मारकर हत्या कर दी। उसे छह गोलियां मारी गईं। हर्षिता चमराड़ा गांव में कार्यक्रम में प्रस्तुति देकर अपने साथियों के साथ कार से वापस जा रही थी।
धरती हाल्यै जब तू मटक-मटक कै चाल्यै व सुहाग रात पर ना धौरय आवा न हाथ लगाव गीत की गायिका एवं स्टेज डांसर हर्षिता दहिया को जान से मारने की धमकी मिली थी। उसने फेसबुक पर लाइव आकर धमकी के बारे में बताया। हरियाणा के कई गायकों पर आरोप लगाए और कुछ ही घंटे बाद उसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। जिन पर हर्षिता ने आरोप लगाया था, वह इनमें से दो के साथ एक एलबम में काम भी कर चुकी है।
पुलिस के अनुसार हरियाणवी स्टेज डांसर व गायिका हर्षिता दहिया मंगलवार को इसराना में एक कार्यक्रम में प्रस्तुति देकर गायिका निशा निवासी बल्लभगढ़ व संजीव गुमड़ निवासी सोनीपत व ड्राइवर के साथ अपनी आई-10 कार में जा रही थी। पीछे से फोर्ड फीगो कार में सवार होकर आए दो बदमाशों ने गाड़ी को रुकवा लिया और बाकी तीनों को धमकी देकर बाहर निकाला। वे तीनों गाड़ी से उतरकर खेतों में भाग निकले। बदमाशों ने हर्षिता दहिया को संभलने का मौका नहीं दिया और उसकी गाड़ी में ही छह गोली मारकर हत्या कर दी। एक गोली उसकी कनपटी व दूसरी गर्दन पर लगी है। बदमाशों ने सिर व गर्दन के हिस्से में ही सारी गोली उतार दी। जिसके चलते हर्षिता की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बढ़ती लोकप्रियता बनी जान की दुश्मन
हर्षिता ने मौत से कुछ घंटे पहले अपने फेसबुक अकाउंट पर लाइव होकर धमकी मिलने की बात कही थी। उसने कहा कि हरियाणा के कुछ कलाकार उसकी प्रस्तुतियों को देखकर जलने लगे हैं। उसको सोशल मीडिया पर लाइव बातचीत करने को मना करते हैं। पिछले दिनों एक कलाकार ने उसको फोन कर जान से मारने की धमकी तक दी थी।
हर्षिता ने बताया था कि उक्त व्यक्ति ने लाइव वीडियो हटाने के लिए कहा था। उसने धमकाने वाले को कहा था कि यह जाटणी की वीडियो है। एक बार अपलोड हो गई है तो हो गई है। वह अपने फेसबुक फ्रेंड्स को अपने दिल की बात बता रही है। उनको जो करना है, वो करके दिखा दें। वह धमकी देने वालों के नाम सामने लेकर आएगी तो लोग उनके नाम सुनकर भी हैरान रह जाएंगे।
आईडी हैक करने की कोशिश का भी आरोप
हर्षिता दहिया ने अपनी लाइव वीडियो में ये भी बताया कि उक्त लोगों ने उसकी आईडी भी हैक करने की कोशिश की थी। वे लोग गाने गाकर स्टार बनते हैं। स्टार वे नहीं हैं। स्टार तो मेडल जीतकर लाने वाले और बार्डर पर सीने में गोली खाने वाले होते हैं। कुछ महिला कलाकार स्टेज पर सलवार सूट पहनकर सती सावित्री बनने का ढोंग दिखाती हैं। उनकी पर्दे के पीछे की कहानी कुछ और ही है।
माता-पिता की हो चुकी है मौत
हर्षिता दहिया मूल रूप से सोनीपत के नाहरा-नाहरी की रहने वाली थी। उसकी दो बहनें और हैं। वे दोनों शादीशुदा हैं। हर्षिता दहिया के माता-पिता की पिछले दिनों मौत हो चुकी है और वह अब नरेला में अपनी मौसी के घर रहती है।
सात से ज्यादा एलबम हो चुकी हैं रिलीज
हर्षिता पिछले लगभग डेढ़ साल से स्टेज पर डांस व सिंगिंग कर फेमस हुई थी। वह सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर थी। अपने फेसबुक पेज पर वह लगातार अपने वीडियो अपलोड करती रहती थी। हर्षिता की सात से ज्यादा एलबम रिलीज हो चुकी हैं।