फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मासूम कपिल की बरामदगी के लिए संघर्ष कमेटी उतरी सड़कों पर

मासूम कपिल की बरामदगी के लिए संघर्ष कमेटी उतरी सड़कों पर

Sat, 12 Aug 2017 12:40 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
मासूम कपिल की बरामदगी के लिए संघर्ष कमेटी उतरी सड़कों पर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
रेवाड़ी रेलवे जंक्शन से 25 जुलाई को अपहृत तीन साल के मासूम कपिल की बरामदगी के लिए जन संघर्ष कमेटी के बैनर तले शहरवासियों ने प्रदर्शन करते हुए रोष जताया। इस दौरान कपिल को जल्द ढूंढने और लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई। कमेटी सदस्यों ने रेवाड़ी जंक्शन पर पर्याप्त संख्या में हाई पावर क्वालिटी के सीसीटीवी लगाने और वर्तमान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच का भी मुद्दा उठाया। इस दौरान स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता करने सहित विभिन्न मांगों पर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।

जनसंघर्ष कमेटी के प्रवक्ता राजेंद्र सिंह ने कहा कि 25 जुलाई को कपिल का अपहरण किया गया परंतु अभी तक उसको ढूंढ निकालने में पुलिस नाकाम रही है। लेकिन जब तक कपिल नहीं मिलेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कामरेड ने बताया कि कपिल की बरामदी के लिए एसआईटी का गठन किया है और प्रशासन समय मांग रहा है। हम 15 दिन का इंतजार करेंगे उसके बाद आंदोलन शुरू करेंगे। इस दौरान अध्यक्ष प्रो. अनिरुद्ध यादव, डॉ. कंवर सिंह, आनंद यादव, अनिल आर्य, कुसुमलता, जयप्रकाश, रामकुमार, दयानंद, इंद्रजीत, मुकुट अग्रवाल, प्रमोद, योगेश्वर, जगत सिंह, रविंद्र, सुधीर, रामनिवास, लवली यादव, प्रीतिलता, राजेश, नरेश, अमर सिंह, मुकेश, सुनील, पवन, शिवपाल, विजय सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed