{"_id":"5cd09a5ebdec22072d1b8587","slug":"131557174878-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय की दिवारों के बीच 7 दिन से दफन थी छात्राओं के उत्पीड़न की आवाज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
विश्वविद्यालय की दिवारों के बीच 7 दिन से दफन थी छात्राओं के उत्पीड़न की आवाज
विज्ञापन
रोहतक। सुपवा के डिजाइन विभाग की छात्राओं के उत्पीड़न की आवाज सात दिनों तक विश्वविद्यालय की चहारदीवारी में दफन रही। लैब टेक्नीशियन के खिलाफ उत्पीड़न की यह आवाज दबाने का भी फैकल्टी ने भरसक प्रयास किया। टूर पर गए दो शिक्षक विद्यार्थियों को समझा कर मामले को आगे नहीं बढ़ाने के लिए कहते रहे। इसके लिए विवि की बदनामी का भी हवाला दिया गया। लैब टेक्नीशियन 21 अप्रैल से छात्राओं को बार-बार अपना कुछ भी नहीं बिगड़ने की बात कहते हुए उनके घर मैसेज करने की धमकी दे रहा था। छात्रा के घर 25 अप्रैल को शिकायत के बाद परिवार उसे विवि से घर ले गया। यही नहीं अभिभावकों ने छात्रा की जमकर धुनाई भी की। इसके चलते लिखित शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन को दी गई। यह शिकायत दो दिन तक विवि में ही अधिकारियों की टेबल पर पड़ी रही। विद्यार्थियों के रोष के चलते 27 अप्रैल को दो शिक्षकों व आरोपी लैब टेक्नीशियन को निलंबित करते हुए पुलिस थाने में शिकायत दी गई।
छात्राएं बोलीं- बर्दाश्त कर रहे थे, इसलिए बढ़ी हिम्मत
लैब टेक्नीशियन की ब्लैकमेलिंग और धमकियों से परेशान छात्राओं का कहना है कि अब तक बर्दाश्त कर रहे थे। इसलिए आरोपी की इतनी हिम्मत बढ़ गई, लेकिन अब पीछे नहीं हटेंगे। छात्राओं ने अपना दर्द बया करते हुए बताया कि ये कोई नहीं घटना नहीं है। इससे पहले भी आरोपी लगातार छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजता रहा है।
साथ गए शिक्षक करते रहे मौज मस्ती
राजस्थान टूर पर जाने वाले विद्यार्थियों का कहना है कि उनके साथ लैब टेक्नीशियन के अलावा एक शिक्षक व एक शिक्षिका भी साथ गए थे। इन्हें विद्यार्थियों की जिम्मेदारी व देखभाल के लिए भेजा गया था। यहां दो शिक्षक अपनी मौज मस्ती में व्यस्त रहे। विद्यार्थियों की सुरक्षा या देखभाल पर ध्यान नहीं दिया। ऐसे में विद्यार्थियों की पूरी जिम्मेदारी आरोपी लैब टेक्नीशियन पर आ गई। छात्राओं से उत्पीड़न मामला सामने आया तो शिक्षक उसके बचाव में आ गए। उन्होंने मामला दबाने की कोशिश की।
विज्ञापन
लैब टेक्नीशियन की पत्नी ने दी थी धमकी
सुपवा की छात्राओं से छेड़छाड़ व उत्पीड़न मामले में लिखित शिकायत देने के अगले दिन आरोपी लैब टेक्नीशियन की पत्नी कैंपस में आई थी। इस महिला ने विवि प्रशासन को अपने पति के खिलाफ कोई भी कार्रवाई होने पर बच्चों समेत आत्महत्या करने की धमकी दी थी। इसके बाद विवि प्रशासन भी घबरा गया। हालांकि, विवि प्रशासन ने महिला को अपने हाथ में बात नहीं होने की बात भी कही।