{"_id":"5c5608a9bdec224e364f9a8f","slug":"131549142185-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल संचालक से रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल संचालक से रंगदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। कटवाड़ा गांव के प्राइवेट स्कूल संचालक से 50 लाख की रंगदारी वसूलने के लिए पहुंचे बदमाश के साथ सीआईए-2 टीम की काहनी-घिलोड मार्ग पर शाम करीब साढ़े 4 बजे मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल समेत पुलिस ने तीनों बदमाशों को मौके से दबोच लिया जबकि दो बदमाश मौके से फरार हो गए। बदमाशों के पास से पांच पिस्तौल समेत धारदार हथियार बरामद हुए हैं। घायल बदमाश को पीजीआई में भर्ती कराया गया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने 31 दिसंबर की रात रोहतक के महिंद्रा कोटक बैंक में डकैती की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
सीआईए-2 को शनिवार की शाम सूचना मिली कि कटवाड़ा गांव के एक निजी स्कूल के मालिक से बदमाशों ने 50 लाख की रंगदारी मांगी थी, जिसे लेने के लिए क्रेटा कार सवार पांच बदमाश जा है। इस पर काहनी-घिलोड़ मार्ग पर सीआईए-2 प्रभारी आजाद सिंह ने टीम के साथ चेकिंग करनी शुरू की। इस दौरान जब क्रेटा कार आई तो पुलिस ने बदमाशों को रुकने के इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायर किया। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मुठभेड़ में गोली लगने से भिवानी के बुपनिया गांव निवासी बदमाश संजीत घायल हो गया जबकि पुलिस ने महेंद्रगढ़ के डालनवास गांव निवासी संदीप और झज्जर के अक्षय को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इस दौरान बदमाश सागर निवासी रिठाल और शेखर निवासी बुपनिया भागने में कामयाब रहे। बदमाशों ने 31 दिसंबर को रोहतक के महिंद्रा कोटक बैंक में डकैती की वारदात को अंजाम देने की बात को भी स्वीकार कर लिया है । एसपी जशनदीप सिंह रंधावा कहना है कि बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। वहीं घायल का पीजीआई में उपचार चल रहा है।