फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पीपी ज्वैलर्स के यहां चोरी करने वाली महिलाओं का सुराग न लगने पर व्यापारियों में रोष

पीपी ज्वैलर्स के यहां चोरी करने वाली महिलाओं का सुराग न लगने पर व्यापारियों में रोष

Sat, 09 Jun 2018 02:52 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
पीपी ज्वैलर्स के यहां चोरी करने वाली महिलाओं का सुराग न लगने पर व्यापारियों में रोष
फोटो परिचय
विज्ञापन

---------
पीपी ज्वेलर्स पर चोरी करने वाली महिलाओं का सुराग न लगने पर व्यापारियों में रोष
- जेवरात खरीदने के बहाने जेवरात चोरी कर ले गए थीं तीन महिलाएं
- सीसीटीवी में दिखीं महिलाएं, फिर भी पुलिस अभी तक नहीं कर सकी है खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
रेलवे रोड स्थित पीपी ज्वेलर्स से तीन महिलाओं द्वारा जेवरात चोरी क रने के मामले का पुलिस खुलासा करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। जिसको लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने जल्द खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। हालांकि पुलिस कई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

रेलवे रोड स्थित पीपी ज्वेलर्स में बीते शनिवार को जेवरात देखने के बहाने तीन महिलाओं ने दो सोने के कड़े, तीन सोने की चूड़ियां चोरी कर ली थी। पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। पुलिस ने शोरूम मालिक की शिकायत पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। एक सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस द्वारा मामले का खुलासा न करने को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने कहा कि यदि जल्द ही घटना का खुलासा नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे। मामले की शिकायत एसपी से भी करने का दावा व्यापारियों ने किया है। पुलिस ने जल्द खुलासा करने की बात कहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed