{"_id":"5abeac554f1c1ba9618b499e","slug":"131522445397-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्टीट्यूट से एक लाख का सामान चोरी, चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंस्टीट्यूट से एक लाख का सामान चोरी, चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्टीट्यूट से एक लाख का सामान चोरी, आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद
- बीती 24 मार्च की रात में दो चोरों ने दिया घटना को अंजाम
- हाथों में हथियार लिए है एक चोर, सदर थाने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
बहु अकबरपुर के इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट वेटरनरी एजूकेशन एंड रिसर्च के स्टोर का ताला तोड़कर दो चोरों ने करीब एक लाख का सामान चोरी कर लिया। चोर कालेज में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए। एक चोर हथियारों से लैस था। कालेज के चेयरमैन की शिकायत पर सदर थाने पर मामला दर्ज किया गया है।
बहु अकबरपुर के इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट वेटरनरी एजूकेशन एंड रिसर्च के चेयरमैन भूपेद्र सिंह ने शुक्रवार को सदर थाने पर शिकायत करते हुए बताया कि बीती 24 मार्च की रात को दो चोर ताला तोड़कर कालेज के स्टोर में घुसे तथा सूटके स, बिजली स्टेबलाइजर आदि चोरी कर ले गये। वारदात का पता उन्हें 25 मार्च की सुबह लगा। कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। फुटेज में दो चोर दिखाई दे रहे है। एक हाथों में धारदार हथियार व पिस्टल भी लिए दिखाई दे रहे हैं। चेयरमैन ने दावा किया कि चोरी करने वालों में एक को पहचानता है और वह कुछ दिन पूर्व ही लोहे का शेड बनाने के लिए कॉलेज में आया था। सदर थाने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सदर थाना पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
चौकीदारों को भनक तक नहीं लगी
चेयरमैन के अनुसार कालेज में सुरक्षा की दृष्टि से चौकीदारों को भी तैनात किया गया है। मगर घटना वाले दिन चोरों ने चौकीदारों तक को घटना का अहसास नहीं होने दिया। चोरी करने के बाद आसानी से फरार हो गए।