{"_id":"59540dde4f1c1bd37d8b481f","slug":"131498680798-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाउन एंड टाउन बार पर छापा, मालिक सहित तीन पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाउन एंड टाउन बार पर छापा, मालिक सहित तीन पकड़े
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सीआईए ने बुधवार रात को मॉडल टाउन स्थित डाउन एंड टाउन बार पर छापा मारा। यह बार बिना लाइसेंस के बार चलाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से मालिक सहित तीन युवकों को पकड़ा है। आरोपियों को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सीआइए वन प्रभारी जगबीर ने बताया कि पिछले काफी समय से मॉडल टाउन में डाउन एंड टाउन बार के अवैध रूप से चलने की सूचना मिल रही थी। पहले मामले की पूरी जांच की गई। इसके बाद रात को टीम के साथ बार में छापेमारी की गई। यह बार जवाहर नगर कॉलोनी निवासी आशीष चला रहा है। छापेमारी के दौरान बार संचालक से लाइसेंस मांगा गया तो वह दिखा नहीं सका। इसके बाद बार में अवैध रूप से परोसी जा रही शराब को जब्त किया गया।
मौके से संचालक आशीष सहित मॉडल टाउन निवासी चिराग और मानसरोवर कॉलोनी निवासी वरुण को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले की सूचना आबकारी विभाग को भी दी गई है। आबकारी विभाग ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। यह बार डी पार्क के नजदीक चल रहा था। पुलिस ने एक बार भी मामले की पड़ताल करने की कोशिश नहीं की।