फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कार में बैठ अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार जीआरपी के एसपीओ ने किया सुसाइड

कार में बैठ अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार जीआरपी के एसपीओ ने किया सुसाइड

Sat, 22 Dec 2018 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
कार में बैठ अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार जीआरपी के एसपीओ ने किया सुसाइड

विज्ञापन
कार में बैठ अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार जीआरपी के एसपीओ ने किया सुसाइड
यमुनानगर। जीआरपी पुलिस में तैनात एसपीओ परमजीत सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी कार में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। एसपीओ गुरुवार रात को ड्यूटी पर थाने आया था। रात को स्टेशन पर गश्त ड्यूटी थी। दोपहर को जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने थाने में फोन किया। इसके बाद पुलिस ने परमजीत का शव खून से लथपथ स्टेशन की पार्किंग में खड़ी उसकी बंद कार में मिला। उसके हाथ में उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। मृतक ने सुसाइड क्यों किया, इसकी पुलिस जांच कर रही है।
बॉक्स
आर्मी से रिटायर्ड होने के बाद जीआरपी में लगा था एसपीओ
सदर थाना क्षेत्र के गांव ताजकपुर निवासी परमजीत सिंह (38) पहले आर्मी में नायब पद पर थी। तीन साल पहले ही आर्मी से रिटायर्ड हुए थे। करीब डेढ़ साल पहले जीआरपी थाना में एसपीओ की पोस्ट पर लगे थे। जीआरपी थाना में उसकी रात आठ से अलसुबह चार बजे तक ड्यूटी थी। रोजाना गुरुवार रात को आठ बजे ड्यूटी पर आए थे। कार रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग में खड़ी की। ड्यूटी के दौरान रात को वह रेलवे स्टेशन पर गश्त के लिए निकल गए थे। बताया जा रहा है कि रात को रेलवे स्टेशन पर गश्त की। इसके बाद वह वहां से चले गए। इसके बाद उसने पार्किंग में खड़ी कार में बैठकर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी के पास गोली मार ली। पूरा दिन कार पार्किंग में खड़ी रही। लेकिन किसी की उस पर नजर नहीं गई।
विज्ञापन


दिनभर पार्किंग में खड़ी रही कार, परिजनों का फोन आया तो चला पता :
शुक्रवार शाम तक एसपीओ परमजीत के घर न पहुंचने पर उसके परिजनों ने जीआरपी थाना एसएचओ को फोन किया कि वह रात को ड्यूटी के बाद घर नहीं पहुंचा। इसके बाद जीआरपी एसचओ पुलिस के साथ मिलकर उसकी तलाश करने लगे। पुलिस ने उसकी कार को पार्किंग में खड़ा देखकर उसकी जांच को परमजीत उसके अंदर खून से लथपथ पड़े हुए थे। एसएचओ ने जानकारी उसके परिजनों को दी। परिजन पहुंचे और कार की खिड़कियां खुलवाई गई। खिड़कियां खुलने पर पुलिस ने देखा कि परमजीत ड्राइवर सीट पर खून से लथपथ पड़े हुए है। उनके हाथ में उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर थी। कनपटी पर गोली लगी हुई थी। रिवाल्वर में कुछ गोलियां बाकी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकड़ा हुआ था शव, अलसुबह सुसाइड करने की आशंका :
जब पुलिस ने शव को देखा तो वह अकड़ा हुआ था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि परमजीत ने रात तीन बजे के बाद सुसाइड किया। वर्दी पूरी खून से लथपथ थी। जिस लाइसेंसी रिवाल्वर से उसने गोली मारी, वह उसकी खुद की रिवाल्वर थी। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच की। जीआरपी रिवाल्वर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। मृतक के पास एक लड़का व एक लड़की है। वर्जन जीआरपी एसएचओ सुरेश कुमार का कहना है कि प्राथमिक जांच में एसपीओ ने सुसाइड किया है। सुसाइड करने की वजह का पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने भी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed