फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नहीं रूक रही चोरी की वारदातें, चोरों ने ढाबा व डीजे की दुकान से उड़ाया लाखों का सामान

नहीं रूक रही चोरी की वारदातें, चोरों ने ढाबा व डीजे की दुकान से उड़ाया लाखों का सामान

Sat, 22 Dec 2018 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
नहीं रूक रही चोरी की वारदातें, चोरों ने ढाबा व डीजे की दुकान से उड़ाया लाखों का सामान
चोरों ने ढाबा और डीजे की दुकान से उड़ाया लाखों का सामान
विज्ञापन


यमुनानगर। बीती रात चोरों ने खिजराबाद के किशनपुरा स्थित डीजे की दुकान का शटर तोड़ ढाई लाख रुपये का सामान चुुरा लिया। वहीं फर्कपुर के जोडियां स्थित ढाबा को निशाना बनाकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने दोनों मामलेे में अज्ञात पर एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
पहला केस
शटर तोड़ दुकान से चुराया डीजे का सामान :
किशनपुरा निवासी राज कुमार ने बताया कि उसकी मुजाफत कलां मोड़ पर राज डीजे के नाम से डीजे की दुकान है। हर रोज की तरह रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद करके अपने घर चला गया था। सुबह करीब 8 बजे दुकान पर आया तो देखा की दुकान का शटर टूटा हुआ था। जब दुकान के अंदर गया तो उसकी दुकान में रखे हुए चार एंप, एक लेपटॉप, दो मिक्सर, दो लाइट, एक वोल्टेज, दो इक्को गायब थे। चोरी हुए सामान की कीमत करीब ढाई लाख रुपये थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
विज्ञापन

दूसरा केस
पंजाबी ढाबा में चोरी :
जम्मू कॉलोनी के दुर्गा विहार निवासी नवीन कुमार ने बताया कि उसकी जोडियां के पास पंजाबी ढाबा के नाम से दुकान है। रोज की तरह रात करीब 10 बजे वह अपने ढाबा को बंद करके अपने घर चला गया था। सुबह आकर देखा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर से दो गैस सिलेंडर, एक इनवर्टर बैटरी गायब थी। इसके अलावा ढाबे के अंदर से अन्य सामान गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो : 11
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed