फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   संसोधित ::लारेंस बिश्नोई को जेल से बाहर भगाने की सूचना से मचा हड़कंप

संसोधित ::लारेंस बिश्नोई को जेल से बाहर भगाने की सूचना से मचा हड़कंप

Sat, 29 Sep 2018 02:36 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
संसोधित ::लारेंस बिश्नोई को जेल से बाहर भगाने की सूचना से मचा हड़कंप
अब जेल की सलाखें टूटेंगी और शेर बाहर आएगा, लारेंस इज बैक
विज्ञापन

-भरतपुर की जेल में बंद लारेंस बिश्नोई के संबंध में कैथल के युवक ने फेसबुक वॉल पर डाली पोस्ट
- कुख्यात के जेल से भागने की संभावना पर पुलिस चौकन्नी, भरतपुर पुलिस ने हरियाणा पुलिस से किया संपर्क
महबूब अली
रोहतक। तू खुद को टाइगर समझता होगा, लेकिन तुझे पता नहीं जंगल में शिकारी फिर से पुराना आने वाला है। अब जेल की सलाखें टूटेंगी और शेर बाहर आएगा। लारेंस इज बैक। कैथल के एक युवक द्वारा वीरवार सुबह अपनी फेसबुक वॉल पर कुख्यात लारेंस बिश्नोई के संबंध में डाली गई इस पोस्ट के बाद हरियाणा और राजस्थान पुलिस चौकन्नी हो गई है। रोहतक सीआईए- 2 के अलावा कैथल पुलिस भी पोस्ट डालने वाले युवक की तलाश में जुटी है। संभावना है कि उक्त युवक लारेंस बिश्नोई के गिरोह से जुड़ा हुआ है।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मारने की धमकी देने के मामले में कुख्यात लारेंस बिश्नोई राजस्थान की भरतपुर जेल में बंद है। उसके कहने पर उसके गिरोह का सदस्य हरियाणा का कुख्यात संपत नेहरा सलमान खान को मारने के लिए मुंबई पहुंच गया था। हालांकि, बाद में पुलिस ने संपत नेहरा को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार वीरवार को कैथल के सुमित नाम के युवक ने फेसबुक पर पोस्ट डाली। इसमें कहा था कि लारेंस जल्द ही जेल तोड़कर बाहर आने वाला है। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि पोस्ट कैथल से ही डाली गई है। लारेंस के जेल से छुड़वाने की संभावना को लेकर राजस्थान पुलिस ने भी रोहतक पुलिस से संपर्क किया। रोहतक की सीआईए-2 पोस्ट डालने वाले युवक की तलाश में जुटी है। एसपी का कहना है कि ऐसा भी हो सकता है कि युवक लारेंस गिरोह से जुड़ा हो। जांच के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन

---
कुख्यात पर 50 से अधिक मामले दर्ज
कुख्यात लारेंस बिश्नोई पर हत्या, लूट, रंगदारी, अवैध वसूली और जान से मारने की कोशिश के पचास से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। बताया जाता है कि काले हिरण मामले के चलते कुख्यात ने अभिनेता सलमान खान को मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed