फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   खून से लथपथ अवस्था में मिला ट्यूबवेल ऑपरेटर का शव

खून से लथपथ अवस्था में मिला ट्यूबवेल ऑपरेटर का शव

Fri, 01 Jun 2018 02:47 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
खून से लथपथ अवस्था में मिला ट्यूबवेल ऑपरेटर का शव
फोटो परिचय
विज्ञापन


खून से लथपथ अवस्था में मिला ट्यूबवेल ऑपरेटर का शव
- हत्या की आशंका, पुलिस बोली - सड़क हादसा, शव को पोस्टमार्टम को भेजा

अमर उजाला ब्यूरो
सांपला/रोहतक।
भैंसरू कलां गांव में वीरवार की सुबह ट्यूबवेल ऑपरेटर का शव स्कूल के पास खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ऑपरेटर की हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सड़क हादसे में मौत की बात कह रही है।

वीरवार की सुबह भैमरू कलां गांव में स्कूल के पास ग्रामीणों को एक शव पड़ा मिला। शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा हुआ था। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त गांव के ही प्राइवेट ट्यूबवेल ऑपरेटर 46 वर्षीय खजान सिंह पुत्र राम मेहर के रूप में की गई। हत्या कर शव को यहां पर डाले जाने की आशंका जताई जा रही है। मामले की सूचना पाकर एफ एसएल इंचार्ज सरोज दहिया भी मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के भतीजे पवन ने बताया कि बुधवार को करीब दोपहर दो बजे खजान सिंह ट्यूबवेल पर गए थे मगर देर रात तक भी वापस नहीं लौटे। उन्होंने किसी के साथ रंजिश होने से भी इनकार किया है। सांपला थाना एसएचओ कुलबीर सिंह का कहना है कि खजान सिंह को किसी वाहन से टक्कर मारने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने फिलहाल हत्या के संदेह से इंकार किया है। मामले की जांच के बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


देर रात ढाबे पर सोरहा था खजान सिंह
मृतक के पुत्र मनोज ने बताया कि मंगलवार की देर रात तक भी जब पापा घर पर नहीं आए तो वह उन्हें तलाश करने के लिए गया। गांव के ही एक ढाबे पर पापा सोए हुए थे। उसने घर चलने के लिए कहा तो पापा ने जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद वीरवार की सुबह उन्हें पापा का शव पड़े होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा
खजान सिंह की हत्या की गई या फिर सड़क हादसे में मौत हुई। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही हो सकेगा। देर शाम तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ सकी थी। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा व बेटी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed