फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सिक्योरिटी गार्ड ने ट्रक ड्राइवर-कंडक्टर पर लगाया बंधक बनाने का आरोप

सिक्योरिटी गार्ड ने ट्रक ड्राइवर-कंडक्टर पर लगाया बंधक बनाने का आरोप

Thu, 22 Feb 2018 03:00 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
सिक्योरिटी गार्ड ने ट्रक ड्राइवर-कंडक्टर पर लगाया बंधक बनाने का आरोप
सिक्योरिटी गार्ड ने ट्रक ड्राइवर-कंडक्टर पर लगाया बंधक बनाने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सांपला।
ट्रक की निगरानी के लिए गए सिक्योरिटी गार्ड ने ड्राइवर और कंडक्टर पर बंधक बनाने का आरोप लगाया है।
यूपी के जिला मथुरा निवासी बदन सिंह ने पुुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बावल में स्थित संरक्षक मेन पावर सर्विस में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। 19 फरवरी को ट्रक गुजरात में स्थित हिंडालको इंडिस्ट्रीज लि. से कापर की वायर लेकर बावल आया था। जिस पर जिला प्रतापगढ़ के गांव कोहडोर धरोली मधुपुर का रहने वाला संजय पाल पुत्र राजबहादुर चालक था। उसके साथ एक कंडक्टर भी था। ट्रक मालिक संदीप शर्मा ने गाड़ी की निगरानी के लिए उसे चालक साथ भेज दिया। जब ट्रक नयाबास-भैसरू के बीच पहुंचा तो चालक ने गाड़ी रोक दी। संजयपाल व उसका साथी नीचे उतार गए। जबकि वह गाड़ी में ही बैठा रहा। जब उसने चालक से गाड़ी रोकने का कारण पूछा तो उन्हें पेशाब करने की बात कही। उस दौरान वह गाड़ी में ही बैठा रहा। पांच मिनट तक वे नहीं आए। तभी एक कार ट्रक के आगे आकर रुकी और उसमें सवार दो युवक मेरे पास आए ओर गाड़ी से नीचे उतार कर अपनी कार में डाल कर ले गए। उन्होंने उसके हाथ पैर बांध दिए और जान से मारने की धमकी देते हुए काफी दूर सड़क के साथ लगते खतों में फेंक दिया। जब उसने लोगों से ऐरिया जगह के बारे में पूछा तो पता लगा कि ये सांपला थाने के अंदर आता है। बदन ने बताया कि ट्रक कहां गया कौन ले गया उसको कोई सुराग नहीं। उन्हें चालक संजयपाल व कंडक्टर पर अपहरण कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed