फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अवैध शराब बेचते चार गिरफ्तार

अवैध शराब बेचते चार गिरफ्तार

Wed, 12 Jul 2017 01:00 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
अवैध शराब बेचते चार गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
धारूहेड़ा थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से शराब बेचते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शराब बरामद करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी जौनावास निवासी पंकज, नंदरामपुर बास निवासी योगेश, धारूहेड़ा के वार्ड 9 निवासी राधेकांत और ढालियावास निवासी रामलाल हैं। सोमवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक सोहना रोड पर अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस ने सोहना रोड पर दबिश देकर राधेकांत को 100 पव्वे और 12 बीयर बोतल के साथ गिरफ्तार किया। नंदरामपुर बास निवासी योगेश के पास से 24 बोतल शराब और गांव जौनावास में पंकज के पास से 32 पव्वे और 18 अध्धा बरामद की है। वहीं मॉडल टाउन पुलिस ने गांव ढालियावास से अवैध शराब बेचते रामलाल के कब्जे से पांच पेटी अवैध शराब बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed