फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   छेड़छाड़ मामले में सोनीपत पुलिस पकड़ने पहुंची तो फौजी के भाई ने लगाया फंदा

छेड़छाड़ मामले में सोनीपत पुलिस पकड़ने पहुंची तो फौजी के भाई ने लगाया फंदा

Wed, 24 Apr 2019 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ मामले में सोनीपत पुलिस पकड़ने पहुंची तो फौजी के भाई ने लगाया फंदा
महम। खरकड़ा गांव में एक किसान ने मंगलवार को फंदा लगाकर जान दे दी। आरोप है कि एक महिला ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है। मंगलवार को पुलिस उसे पकड़ने गांव गई थी। इसी दौरान उसने आत्महत्या कर दी। बाद में पुलिस कर्मचारी वहां से बैरंग लौट गए। मृतक की मां की शिकायत पर महम पुलिस ने अज्ञात पुलिस कर्मचारियों और महिला व उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में खरकड़ा निवासी जगवंती ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं। सबसे बड़ा देवेंद्र शारीरिक रूप से कमजोर है। मंझला प्रमेंद्र सेना में है और सबसे छोटा बेटा 36 वर्षीय अनिल खेती बाड़ी का काम करता है। उसने बताया कि उसके छोटे बेटे अनिल ने 2010 में कलानौर में केबल का कार्य किया था। इसी दौरान एक महिला से उसकी जान पहचान हो गई। महिला ने इसका फायदा उठाते हुए कलानौर थाने में अनिल के खिलाफ झूठा छेड़छाड़ का केस दर्ज करा दिया। आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ था। आरोप है कि सोनीपत के सिटी थाने पर तीन माह पूर्व ही अनिल के खिलाफ झूठा जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज करा दिया। आरोप है कि महिला ने केस रफादफा करने के लिए पांच लाख रुपये मांगे थे।जिसके कारण अनिल परेशान हो गया था।
विज्ञापन

बताया कि सोनीपत मंगलवार को आरोपी को पकड़ने के लिए खरकड़ा उसके घर पर पहुंची। उस समय अनिल छत पर सोया हुआ था। मृतक की मां का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने चौबारे पर जाकर उनके मकान के दरवाजे तोड़ने शुरू कर दिए। इससे अनिल घबरा गया और जिसने पुलिस के दबाव में आकर फंदा लगाकर जान दे दी। महम पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर तीन पुलिसकर्मियों के अलावा आरोप लगाने वाली महिला और उसके पति पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। आरोप है कि अनिल की मौत के बाद दबिश देने के लिए पहुंचे पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी महम सज्जन सिंह ने बताया कि महिला, उसके पति व अज्ञात पुलिसकमिर्यो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। महिला की ओर से बार-बार ब्लैकमेल करना भी गंभीर विषय है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी। मौके पर एफएसएल टीम प्रभारी डॉ. सरोज दहिया को बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed