फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   खाना खा रहे छात्रों से बोले-हाम सीआईए आले हैं, जै ऊंची आवाज मै बोल्ले तै तम नै दादा बणा दयांगे... कहकर कर दी फायरिंग

खाना खा रहे छात्रों से बोले-हाम सीआईए आले हैं, जै ऊंची आवाज मै बोल्ले तै तम नै दादा बणा दयांगे... कहकर कर दी फायरिंग

Mon, 03 Dec 2018 03:03 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 03:03 AM IST
विज्ञापन
खाना खा रहे छात्रों से बोले-हाम सीआईए आले हैं, जै ऊंची आवाज मै बोल्ले तै तम नै दादा बणा दयांगे... कहकर कर दी फायरिंग
रोहतक। अशोका चौक स्थित सर्कुलर रोड पर पुलिस नाके से करीब 20 कदम की दूरी पर रविवार रात एक होटल में खाना खा रहे छात्र समेत तीन दोस्तों के साथ सीआईए के अधिकारी बनकर पहुंचे युवकों ने अभद्रता की। आरोप है कि जोर से चिल्लाने की बात कहते हुए आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से 12वीं का छात्र और उसका दोस्त गाड़ी चालक घायल हो गए, जबकि तीसरे ने किसी तरह भागकर जान बचाई। आनन-फानन में घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना पाते ही आर्य नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है। आरोपी पास की दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए।
विज्ञापन

दुर्गा कॉलोनी के रहने वाले अमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 12वीं का छात्र है। रविवार रात करीब नौ बजे अपने दोस्त रोहतास नगर निवासी गाड़ी चालक विकास और पावर हाउस के रहने वाले दीपक के साथ लवली होटल में खाना खाने गया था। पीड़ितों का आरोप है कि फायरिंग करने वाले शराब के नशे में थे। इसी बीच यहां पर बैठे तीन युवक उनके पास पहुंचे और उनसे कहा जै ऊंची आवाज मै बोल्ले तै तमनै दादा बणा दयांगे। आरोप है कि इतना कहने के बाद युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। युवक खुद को सीआईए के एसआई व सिपाही बता रहे थे। किसी तरह होटल मालिक और अन्य ने मामला शांत कराया। आरोप है कि पांच मिनट बाद ही आरोपी होटल के बाहर खड़ी गाड़ी से पिस्तौल व अन्य हथियार ले आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। यहां बैठे दीपक ने किसी तरह भागकर जान बचाई, जबकि गोली अमित और विकास के सिर में जा लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पाते ही आर्य नगर एसएचओ राकेश कुमार सैनी भी बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों की तलाश की। मगर उनका कोई पता नहीं चल सका। घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया गया। दोनों के सिर में गोली लगी हुई है। हालांकि दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। आरोपी होटल के पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

वर्जन
होटल में हुई कहासुनी के बाद दो युवकों को गोली मारी गई है। दोनों युवकों का पीजीआई में उपचार चल रहा है, गोली मारने वाले खुद को सीआईए के अधिकारी बता रहे थे। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -राकेश कुमार सैनी, एसएचओ आर्यनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

...
सीआईए टू को भी सौंपी मामले की जांच
होटल में दोस्तों को गोली मारने के मामले में एसपी ने सीआईए 2 को भी जांच सौंपी है ।आर्य नगर थाना पुलिस और सीआईए आरोपी की तलाश में जुट गई है।

फायरिंग से बाजार में मची भगदड़
खुद को सीआईए के अधिकारी बताने वाले दो दोस्तों को गोली मारने वाले होटल में फायरिंग करने के दौरान यहां पर तैनात ग्राहकों के आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। आनन.फानन में कई दुकानदार तो दुकानों को बंद कर मौके से भाग गए

....

दो मिनट के अंदर मौके पर पहुंच गई थी पुलिस
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना की सूचना देने के मात्र दो मिनट के अंदर ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हालांकि तब तक आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो चुके थे। आरोपियों ने जाते समय मामले की सूचना पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed