फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कब्र से निकलवाया बच्ची का शव

कब्र से निकलवाया बच्ची का शव

Sun, 12 Aug 2018 02:40 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
कब्र से निकलवाया बच्ची का शव
फोटो परिचय
विज्ञापन

- एमए- 4,5, और 6
---

फ्लैग : जगदीश कॉलोनी में शुक्रवार देर रात बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई थी मौत, पिता ने कहा-बीमारी से गई जान, पड़ोसी ने पिता पर लगाया हत्या का आरोप
हत्या की सूचना पर पुलिस ने क ब्र से निकलवाया दो साल की बच्ची का शव
-आर्य नगर एसएचओ भी मौके पर पहुंची, पोस्टमार्टम को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जगदीश कॉलोनी में शुक्रवार रात दो साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने शनिवार को बच्ची के शव को दफना दिया। पड़ोसी ने पिता पर ही बच्ची की हत्या कर शव को दफनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं बच्ची के पिता का कहना है कि बच्ची को कई दिन से बुखार था।
विज्ञापन

जगदीश कॉलोनी निवासी प्रमोद मजदूर है। शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी बच्ची निशा की मौत हो गई। परिजनों ने शव को वैश्य संस्था के नजदीक श्मशान घाट में दफना दिया। प्रमोद का कहना है कि पिछले कई दिनों से निशा बुखार से ग्रस्त चल रही थी। इस कारण उसकी मौत हुई। शनिवार सुबह पड़ोस के ही एक युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम और चाइल्ड हेल्पलाइन पर कॉल की। बताया कि एक बच्ची की नशे में धुत पिता ने हत्या कर दी है और शव को आनन-फानन में दफना दिया गया। सूचना पाते ही प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर आर्य नगर एसएचओ सुनीता मय फोर्स के मौके पर पहुंची। कब्र खुदवाकर शव बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने पिता को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
पड़ोसी ने बच्ची की हत्या की सूचना दी थी। शिकायत के आधार शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जांच की जा रही है। पिता को भी हिरासत में लिया गया है।
-इंस्पेक्टर सुनीता, थाना प्रभारी आर्य नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed