फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नहर में छलांग लगाने वाली महिला का 25 किलोमीटर दूर झज्जर के दुबलधन में मिला शव

नहर में छलांग लगाने वाली महिला का 25 किलोमीटर दूर झज्जर के दुबलधन में मिला शव

Thu, 12 Jul 2018 03:01 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 03:01 AM IST
विज्ञापन
नहर में छलांग लगाने वाली महिला का 25 किलोमीटर दूर झज्जर के दुबलधन में मिला शव
झज्जर के लिए भी प्रस्तावित
विज्ञापन


नहर में छलांग लगाने वाली महिला का 25 किलोमीटर दूर झज्जर के दुबलधन में मिला शव
-युवक का नहीं लग सका सुराग, ओमेक्स सिटी के पास महिला और युवक ने जेएलएन नहर में लगा दी थी छलांग
-शव की नहीं हो सकी शिनाख्त
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। ओमेक्स सिटी के पास मंगलवार को जेएलएन नहर में छलांग लगाने वाली महिला का शव झज्जर के दुबलधन में नहर से बरामद कर लिया गया। जबकि युवक के शव का कोई पता नहीं लग सका। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया मगर शिनाख्त नहीं हो सकी।
मंगलवार को मकड़ौली निवासी विक्की ने अर्बन स्टेट थाना पुलिस को सूचना दी थी कि ओमेक्स सिटी के पास एक महिला और युवक ने जेएलएन में यह कहते हुए छलांग लगा दी कि बस अब और नहीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गोताखोरों की मदद से तलाश करने का प्रयास किया, मगर उनका पता नहीं लग सका था।
विज्ञापन

अर्बन स्टेट थाना एसएचओ प्रवीण कुमार ने बताया कि महिला का शव बुधवार को 25 किलोमीटर दूर जेएलएन नहर में ही झज्जर जिले के दुबलधन में मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पता चलने पर अर्बन स्टेट थाना पुलिस ने झज्जर पुलिस से संपर्क किया। महिला के साथ छलांग लगाने वाले युवक का कोई पता नहीं लग सका है। गोताखोर दूसरे दिन भी उसे तलाश करने में जुटे रहे। महिला कौन है, कहां की रहने वाली है पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूर के शव का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग
रोहतक। जेएलएन नहर में तीन दिन पूर्व बोहर गांव के पास डूबे यूपी के राजगढ़ निवासी सोनू का पता दूसरे दिन भी नहीं चल सका। गोताखोर दिनभर मजदूर को तलाश करने में जुटे रहे।

तीन दिन पूर्व ही जेएलएन नहर में यूपी के राजगढ़ निवासी विनीत और सोनू नारियल निकालते समय डूब गए थे। गोताखोरों ने मंगलवार को विनीत के शव को बरामद कर लिया था। सोनू का कोई पता नहीं लग सका। तीसरे दिन भी गोताखोर और पुलिस दिनभर सोनू के शव को तलाशने में जुटे रहे। मगर शव का कोई पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed