{"_id":"5b369aae4f1c1b53268b8998","slug":"11530305198-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी परिवार की हत्या करने के लिए जुलाना पहुंच गया था पचास हजारी मंजित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी परिवार की हत्या करने के लिए जुलाना पहुंच गया था पचास हजारी मंजित
Updated Sat, 30 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद के लिये भी ----
व्यापारी परिवार की हत्या करने के लिए जुलाना पहुंच गया था पचास हजारी मंजीत
पुलिस की पूछताछ में किया खुलासा
- जींद पुलिस ने पचास हजारी मंजीत को किया था गिरफ्तार
- मोखरा के मिलन हत्याकांड में रोहतक पुलिस भी आरोपी को लेगी रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पचास हजारी मंजीत जुलाना में व्यापारी परिवार की हत्या करने पहुंच गया था। मगर इससे पूर्व ही उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में इनामी ने यह खुलासा किया है। मोखरा के मिलन हत्याकांड में भी पचास हजारी शामिल रहा था। रोहतक पुलिस भी जल्द इनामी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
जींद के जुलाना कस्बा निवासी पचास हजारी मंजीत रोहतक व जींद पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। रोहतक पुलिस के अनुसार, मंजीत मोखरा गांव के मिलन हत्याकांड में भी शामिल रहा था। उसने मोखरा के अंकित के कहने पर एक अन्य के साथ मिलकर मिलन की हत्या कर दी थी। हालांकि पुलिस ने अंकित को गिरफ्तार कर लिया था। मगर पचास हजारी हत्थे नहीं चढ़ पा रहा था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, वीरवार को पुलिस ने जींद से इनामी मंजीत को गिरफ्तार कर लिया था।
एसपी रोहतक जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि पता चला है कि मंजीत जुलाना में एक व्यापारी परिवार की हत्या करने पहुंच गया था। मगर इससे पूर्व ही उसे जींद पुलिस ने दबोच लिया। इससे पूर्व में वह वर्ष 2014 में रंगदारी न देने पर एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर चुका है। एसपी ने कहा कि मोखरा के मिलन हत्याकांड में पुलिस मंजीत को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।