फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नवजात मिला

नवजात मिला

Tue, 03 Apr 2018 03:20 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
नवजात मिला
पानी की डिग्गी के पास मिला एक माह के नवजात का शव
विज्ञापन

- जानवरों ने नोंचा हुआ था शव का अधिकतर हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
मेडिकल कैंपस स्थित पानी की डिग्गी के पास एक महीने के नवजात का शव मिला। नवजात को कुत्ते से नोंच रखा था। पीजीआईएमएस के कर्मचारी ने कुत्ते को भगाकर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस को दी शिकायत में मेडिकल कैंपस निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि वह पीजीआईएमएस में ऑक्सीजन ऑपरेटर है। सोमवार सुबह वह ड्यूटी खत्म करके दोपहर करीब ढाई बजे घर की तरफ जा रहे थे। जब वह 14 जे स्थित पानी की डिग्गी के पास पहुंचे तो यहां एक कुत्ता नवजात को घसीटता हुआ ले जा रहा था। इस पर सुभाष ने कुत्ते को भगाया और पुलिस को सूचना दी। कुत्ते ने नवजात के दोनों पैर और बायां हाथ खा रखा था। पीजीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इसके बाद सुभाष की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ गर्भपात का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस का मानना है कि किसी महिला ने अपनी नाजायज संतान छिपाने के लिए नवजात को फेंका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed