फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आज भी पुख्ता रहेगी जिले में सुरक्षा व्यवस् था!

आज भी पुख्ता रहेगी जिले में सुरक्षा व्यवस् था!

Mon, 28 Aug 2017 12:44 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
आज भी पुख्ता रहेगी जिले में सुरक्षा व्यवस्
था!
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
डेरा प्रमुख को अदालत की ओर से सोमवार को फैसला सुनाने के मामले में रेवाड़ी में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हैं। पुलिस ने रेवाड़ी से लगती सीमाओं को सील कर दिया है। जांच के बाद ही वाहनों को आगे जाने दिया जा रहा है। डीएसपी हैडक्वार्टर गजेंद्र शर्मा ने बताया कि जिले में करीब 1100 पुलिसकर्मी हैं, इनमें से 400 पुलिसकर्मी बाहर गए हैं। हालांकि जिले में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं है। इसके बावजूद सुरक्षा प्रबंध कड़े हैं। भिवाड़ी, कोसली सहित अन्य बाहरी इलाकों में करीब 14 नाके लगाए गए हैं। इन नाकों पर जांच के बाद ही वाहनों को जाने दिया जा रहा है। वहीं स्थानीय बस स्टैंड पर पुलिस के जवानों का पहरा रहा। रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ एवं जीआरपी के जवानों की गश्त व निगरानी रही।

सोमवार को रेवाड़ी रोडवेज भी आदेश के बाद ही बसों का संचालन करेगा। डिपो के महाप्रबंधक लाजपत राय ने बताया कि अभी हमने लोकल लेवल पर ही बसें चलाने का निर्णय लिया है। लेकिन फिर भी सोमवार को प्रशासन के आदेश पर ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed