{"_id":"59836b5b4f1c1b98628b45f1","slug":"11501784923-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार से नकदी छीनने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार से नकदी छीनने वाले तीन गिरफ्तार
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर की नाईवाली चौक स्थित नई सब्जी मंडी चौक पर फल एवं सब्जी विक्रेता की दुकान में घुसकर नकदी छीनने एवं जान से मारने की धमकी देने के तीनों आरोपियों को बुधवार शाम थाना शहर पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सती कॉलोनी निवासी महेश, कुतुबपुर निवासी आनंद उर्फ भोला एवं नीरज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से छीनी हुई नकदी भी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि पिछले दिनों सुबह के समय प्रदीप कुमार और उसका बड़ा भाई नरेंद्र सब्जी मंडी में अपनी दुकान में सब्जी लगा रहे थे। इसी दौरान तीन युवक दुकान में घुस आए और हाथापाई कर प्रदीप की जेब से नकदी छीन ली। आसपास के दुकानदारों के आने पर तीनों प्रदीप को जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने प्रदीप की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।