{"_id":"5b1c432a4f1c1ba76e8b6f7b","slug":"111528578858-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनकाउंटर फाइल नंबर- 5","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनकाउंटर फाइल नंबर- 5
Updated Sun, 10 Jun 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एन्काउंटर फाइल नंबर-5
- हाल ही में भूषण बुक डिपो के मालिक को राजेश भारती ने धमकी दे मांगे थे 50 लाख, ऑडियो वायरल
यह जिंदगी का टैक्स है, यह तो देना ही पड़ेगा
- दिल्ली के व्यापारी से रंगदारी मांगने के बाद से पुलिस ने सर्विलांस पर ले रखा था नंबर
महबूब अली
रोहतक।
इनामी राजेश भारती ने कुछ दिन पूर्व ही दिल्ली के बुक डिपो मालिक को कॉल कर पचास लाख की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर मालिक व मुुंशी नाम के शख्स को मारने की धमकी दी थी। उक्त धमकीभरी आडियो वायरल होने के बाद ही दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई थी। राजेश व बिदरो की तलाश में जुटी थी। वायरल आडियो में राजेश भारती दिल्ली के बुक डिपो मालिक भूषण को कुछ इस तरह से धमकी दे रहा है। इसी नंबर को पुलिस ने सर्विलांस पर ले लिया था। और लगातार नजर रखे हुए थी। दोनों के बीच बातचीत के अंश
राजेश भारती - भूषण बोलै कै, जवाब दे हां या ना
भूषण- हां भूषण ही बोल रहा हूं।
राजेश - गैंगस्टर राजेश बोल रहा हूं। नाम तो सुना ही होगा।
भूषण- हां
राजेश- तेरे को बोला था कि रंगदारी की रकम डिपो पर भिजवा दे, फिर भी क्यों नहीं भिजवाई
भूषण- मेरे पास रुपये नहीं है, फिर कहां से भिजवाऊं
राजेश- बीस मिनट के अंदर भिजवा दे, वरना दिमाग खराब हो गया तो अच्छा न होगा
भूषण- मेरे पास नहीं हैं रुपये
राजेश- तुझे बात समझ न आ रही या तो रुपये भेज दे वरना 10-20 राउंड फायर छोड़ देंगे। अब हिंदी में समझा रहा हूं।
भूषण-जी
राजेश- यह जिंदगी का टैक्स है, यह तो देना ही पड़ेगा। इंडिया छोड़ दी तो ही बच जाएगा, वरना नहीं
भूषण- ठीक है
राजेश-क्रांति गैंग का नाम तो सुना ही होगा। रुपये नहीं दिए तो मरने को तैयार रह। अब एके 47 तेरे ऊपर ही चलेगी।
भूषण ने फोन काट दिया।
राजेश (फिर से कॉल क रते हुए)- फोन क्यों काट दिया।
भूषण-अपने आप कट गया।
राजेश- यदि रुपये नहीं दिए तो मरना ही पडे़ेगा। पुलिस के चक्कर में मत पड़िए।
मुंशी को भी बोल देना, जल्द रुपये दे दे। वरना हत्या संभव है।
स्पेशल सेल के सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पूर्व ही ऑडियो वायरल हुआ था। हालांकि पीड़ित ने लिखित में शिकायत नहीं की थी। इसके बाद से ही दिल्ली पुलिस के निशाने पर राजेश व बिदरो आ गए थे। शनिवार को मौका लगते ही स्पेशल सेल ने दोनों को एन्काउंटर में मार गिराया।
दिल्ली के कई लोगों से चंद दिनोें में मांगी थी रंगदारी
सूत्रों के अनुसार, एक माह के अंदर ही बिदरो व राजेश ने दिल्ली के कई व्यापारियों को कॉल कर रंगदारी मांग रखी थी। दहशत के चलते व्यापारी पुलिस से शिकायत करने से हिचक रहे थे।
विज्ञापन
---
जर्मनी सैर कर रहा मुंशी
राजेश का व्यापारी भूषण को कॉल कर कहता था कि मुंशी जर्मनी की सैर कर रहा है। मेरे पास उसकी पल पल की सूचना है। उसे बता दिया या तो रुपये दे दे, वरना काम तमाम कर देंगे। दिल्ली का बवाना गैंग भी हमारे सामने कुछ नहीं है।