फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   तेज रफ्तार का कहर: जिले में दो अलग अलग हादसों में बास्केटबॉल के स्टेट खिलाड़ी की पत्नी और दसवीं के छात्र की मौत

तेज रफ्तार का कहर: जिले में दो अलग अलग हादसों में बास्केटबॉल के स्टेट खिलाड़ी की पत्नी और दसवीं के छात्र की मौत

Thu, 08 Feb 2018 03:00 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार का कहर: जिले में दो अलग अलग हादसों में बास्केटबॉल के स्टेट खिलाड़ी की पत्नी और दसवीं के छात्र की मौत
रफ्तार का कहर : दो हादसों में बास्केटबाल के स्टेट खिलाड़ी की पत्नी और दसवीं के छात्र की मौत
विज्ञापन


रोडवेज बस ने पूर्व सरपंच की पुत्रवधू को कुचला
- हादसे के समय सरपंच की पुत्रवधू का पति छत्तीसगढ़ में खेल रहा था बास्केटबाल की स्टेट प्रतियोगिता

- एक हादसा आईएमटी चौक स्थित डीएवी स्कूल के सामने, दूसरा लाढ़ौत चौक के पास हुआ

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
रफ्तार के कहर ने जिले में पूर्व सरपंच की पुत्रवधू सहित एक शिक्षिका और दसवीं के छात्र की जान ले ली। एक तरफ रोडवेज बस ने आईएमटी चौक के पास डीएवी स्कूल के सामने स्कूटी सवार पूर्व सरपंच की पुत्रवधू और बास्केटबॉल के स्टेट खिलाड़ी की पत्नी को कुचल दिया तो हाईवा ट्रक ने आउटर बाइपास स्थित लाढ़ौत चौक पर दसवीं के छात्र को टक्कर मार दी। जिस समय बेसबॉल खिलाड़ी की पत्नी की मौत हुई वह छत्तीसगढ़ में एक प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे थे।

गांव खेड़ी साध निवासी 29 वर्षीय बबीता पिछले काफी समय से रोहतक में कोचिंग कर रही थी। वह दोपहर करीब बारह बजे अपने भाई लाखनमाजरा निवासी सुरेंद्र के साथ स्कूटी से रोहतक जा रही थी। जब वह आईएमटी चौक से कुछ आगे डीएवी स्कूल के सामने पहुंची यहां ब्रेकर से उतरते ही स्कूटी अनियंत्रित हो गई और बबीता सड़क पर जा गिरी। इसी बीच पीछे से तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने बबीता को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुरेंद्र को मामूली चोट आई। हादसे के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


एक दिन पहले ही स्टेट प्रतियोगिता खेलने गया था पति
हादसे से एक दिन पहले ही महिला का पति सचिन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित स्टेट बेसबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गया था। हादसे के समसय वह प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहा था। परिजनों ने हादसे के करीब दो घंटे बाद उसे जानकारी दी। पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही सचिन ने बुधवार शाम को ही फ्लाइट ली और रोहतक के लिए रवाना हो गये। वह देर रात दिल्ली पहुंचे फिर यहां से खेड़ीसाध आये।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी के अंतिम दर्शन भी नहीं कर सका सचिन
बबीता के शव का शाम करीब चार बजे पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद परिजन शव को लेकर गांव में आ गये। देर शाम तक सचिन की इंतजार किया गया। लेकिन अंधेरा होता देख परिजनों ने बबीता का अंतिम संस्कार कर दिया। सचिन अंतिम बार भी पत्नी की एक झलक नहीं पा सका। बबीता का एक ढाई साल का बेटा है। करीब चार साल पहले बबीता की शादी सचिन से हुई थी।





तेज रफ्तार ट्रक ने ली दसवीं के छात्र की जान
तेज हाईवा ट्रक ने बीती रात लाढ़ौत रोड पर टक्कर मारकर एक दसवीं के छात्र की जान ले ली। इस संबंध में सदर थाने में चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गांव धामड निवासी लोकेश ने बताया कि वह मंगलवार को अपने दोस्त अली मोहम्मद के साथ बाइक से रोहतक गया था। यहां काम खत्म होने के बाद दोनों गांव की तरफ आ रहे थे। जब वह रात करीब साढ़े आठ बजे आउटर बाइपास स्थित लाढ़ौत चौक पर पहुंचे तो यहां उन्हें प्रवीण मिल गया। तीनों रोड की साइड में बातचीत करने लग गये। तभी तेज गति से एक ट्रक हाईवा गोहाना की तरफ से आया। देखते ही देखते ट्रक ने तीनों को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। चपेट में आने के कारण प्रवीण के सिर, हाथ व पैर और लोकेश को मामूली चोट आई जबकि अली गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से तीनों को अस्पताल लाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान अली ने दम तोड़ दिया। फिलहाल सदर थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed