फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हसनगढ़ के पास डाक कांवड़ियों पर हमला, 12 से ज्यादा घायल एक गंभीर

हसनगढ़ के पास डाक कांवड़ियों पर हमला, 12 से ज्यादा घायल एक गंभीर

Sat, 22 Jul 2017 01:55 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
हसनगढ़ के पास डाक कांवड़ियों पर हमला, 12 से ज्यादा घायल एक गंभीर
हसनगढ़ के पास डाक कांवड़ियों पर हमला, 12 से ज्यादा घायल एक गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सांपला।
हसनगढ़ गांव के पास झज्जर के तीन गांवों की डाक कांवड़ियों पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इसमें करीब 12 से ज्यादा कांवड़ियें घायल हो गए, जबकि एक की हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। झगड़ा नयाबांस और झज्जर जिले के अकेहड़ी मदनपुर कांवड़ियों के बीच हुआ। घटना की वजह एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ को बताया जा रहा है। इसके बाद नयाबांस के ग्रामीणों ने भदानी, खेड़ी खुमार के कांवड़ियों पर हमला बोल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
झज्जर जिले के भदानी, खेड़ी खुमार और अकेहड़ी मदनपुर और रोहतक के नयाबांस गांव के युवक हरिद्वार से डाक कांवड़ लेने गए थे। हसनगढ़ के पास नयाबांस की कांवड़ गिर गई, जिसका आरोप अकेहड़ी मदनपुर के कांवड़ियों पर लगाकर मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच नयाबांस के ग्रामीणों को इसकी सूचना लग गई। वहीं पीछे से भदानी और खेड़ी खुमार गांव के युवक डाक कांवड़ लेकर आ रहे थे। ग्रामीणों ने उन पर हमला बोल दिया। दोनों गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए ग्रामीणों ने कांवड़ियों को घायल कर दिया। कांवड़ियों का आरोप है कि ग्रामीणों के पास हलवाई के पलटे, लाठी डंडे, लोहे की बेल्ट आदि थी। इस दौरान रविंद्र, सोमबीर निवासी दुबलनधन माजरा, आशीष निवासी चिमनी, योगेश, सुनील, भोला निवासी अकहेड़ी मदनपुर, जीतू निवासी चिमनी, जोगिंदर भदानी और अन्य युवक घायल हुए। घटना की सूचना मिलने पर सांपला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सांपला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। वहीं आशीष की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रेफर किया गया। पीड़ित पक्ष के तीनों गांव के ग्रामीण सांपला थाना पहुंचे। सांपला थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हमलावरों की पहचान कर जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


झज्जर के तीनों गांव की पंचायत पहुंची नयाबांस
झज्जर जिले के तीन गांव की पंचायत नयाबांस गांव पहुंची। भदानी, खेड़ी खुमार और अकेहड़ी मदनपुर गांव की पंचायत नयाबांस की पंचायत से मिली। भदानी गांव के सरपंच सोमबीर ने कहा कि पंचायत से बातचीत की गई है। साथ ही सांपला थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारियों से मिलकर कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो संख्या-6 से 8
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed