{"_id":"5c730254bdec22129c2db26e","slug":"101551041108-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला काट कर नकदी जेवर चुराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताला काट कर नकदी जेवर चुराए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। शहर के सेक्टर तीन के एक मकान से 50 हजार रुपये व जेवर चोरी हो गए। सेक्टर तीन मार्केट के अहाते के कारिंदे के कमरे का ताला काट कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले दो छात्रों पर शक जाहिर किया है।
पुलिस को दी शिकायत में मूलरूप से पलवल के चांदहठ हाल सेक्टर तीन निवासी मेहरचंद का कहना है कि वह करीब छह महीने से सेक्टर तीन मार्केट के अहाते पर नौकरी करता है। यहां सुबह दस बजे से रात साढ़े दस बजे तक रहता है। वह 15 फरवरी की रात अपने कमरे पर पहुंचा तो कमरे का ताला कटा मिला। अलमारी में रखे 50 हजार रुपये, तीन तोले की सोने की चेन, चांदी की दो जोड़ी पाजेब व अन्य सामान गायब मिला। पड़ोसियों के सीसीटीवी की फुटेज देखने पर दो लड़के मकान में दाखिल होते हुए व बाहर आते हुए नजर आए हैं। इन लड़कों को पहचान लिया है। इनमें से एक बजरंग कॉलोनी होडल का अजय शर्मा व दूसरा उसका साथी है। ये अहाते में चार से पांच दिन बाद शराब पीने आते हैं। ये खुद को विश्वविद्यालय का छात्र बताते हैं। इन्होंने ही उसके कमरे में चोरी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।