फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   प्राइवेट बस ने किराया लिया रोहतक का और दंपति को उतारा 25किमी. पहले

प्राइवेट बस ने किराया लिया रोहतक का और दंपति को उतारा 25किमी. पहले

Sun, 10 Feb 2019 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
प्राइवेट बस ने किराया लिया रोहतक का और दंपति को उतारा 25किमी. पहले
रोहतक।
विज्ञापन

हिसार बस स्टैंड से शनिवार को चली प्राइवेट बस परिचालक ने एक दंपती को रोहतक बस स्टैंड पर उतारने की कहकर 190 रुपये किराया वसूला और करीब 25 किमी. दूर मदीना टोल प्लाजा के पास उतारकर चला गया। विरोध करने पर बस ड्राइवर-कंडक्टर अभद्रता करने लगे। परेशान दंपती किसी तरह से बस स्टैंड पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत रोडवेज महाप्रबंधक व एआरटीए से की।

कई बस स्टैंडों पर एनाउंसमेंट सिस्टम का मैंटीनेंस करने वाले संजीव कुमार रोहताश नगर में रहते हैं। वह अपनी पत्नी स्टैफी मौर्या और एक साल की बेटी येश्ना के साथ हिसार रिश्तेदारी में गए थे। शनिवार को वह रोहतक के लिए स्टैंड पर दिल्ली नंबर मे बैठे। पूछने पर कंडक्टर ने बताया कि बस रोहतक जाएगी। जिसके चलते वह बस में सवार हो गए और 190 रुपये किराया दिया। आरोप है कि बस करीब 25 किमी. दूर मदीना टोल प्लाजा के पास रुकी और कंडक्टर ने उतरने के लिए कहा। जब उन्होंने स्टैंड पर उतारने का किराया देने की बात कही तो उनके साथ अभद्रता कर दी गई। कंडक्टर व ड्राइवर ने कहा कि बस रोहतक बाईपास से गुजरेगी और उन्हें यहीं उतरना होगा। इसके बाद उन्हें 200 रुपये में रोहतक बस स्टैंड आने ऑटो करके पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की लिखित शिकायत रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन व एआरटीए ओपी मोर से की है। एआरटीए का कहना है कि मामला काफी गंभीर है। शिकायत मिलने पर बस के बारे में पूरी जानकारी करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed