फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एटीएम उखाड़ने का मामला

एटीएम उखाड़ने का मामला

Thu, 07 Feb 2019 06:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
एटीएम उखाड़ने का मामला
रोहतक।
विज्ञापन

सेक्टर दो स्थित एसबीआई का एटीएम उखाड़कर 29 लाख की नकदी लेकर मेवात गैंग पहले महलका पहाड़ी पहुंचा और वहा डांस किया था। यहीं नहीं सभी ने रुपयों का भी बंटवाया किया था। एक के हिस्से में 2 लाख 70 हजार रुपये आए थे। रिमांड पर लिए गए गिरोह के दो सदस्यों ने सीआईए-1 की पूछताछ में यह खुलासा किया है।
प्रभारी अपराध शाखा-1 निरीक्षक नवीन कुमार और एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि 31 जनवरी 2018 को शहर के सेक्टर 2/3 की मार्केट से एटीएम उखाड़ लिया गया था। एटीएम के अंदर करीब 29 लाख रुपये थे। थाना अर्बन स्टेट में बैंक अधिकारी नीरज की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए वारदात को अंजाम देने के आरोपी सलमान, मुबारिक उर्फ तन्ना, रफीक उर्फ बच्ची, इनायत उर्फ इन्ना एवं अमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार ने मामले में शामिल आरोपी जलालुदीन डालावास नुंह व इकबाल उर्फ बल्लू खरकड़ी नूंह को भोंडसी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर चार दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई विनोद ने बताया कि दोनों ने खुलासा किया दिल्ली के नजफगढ़ के अमित ने मेवात गैंग के सदस्यों को सूचना दी थी कि आज ही सेक्टर दो की मार्केट में स्थित एटीएम में रुपये डाले गए हैं। जिसके बाद गिरोह के 8 सदस्य मौके पर पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस मेवात गैंग के पांच सदस्यों को पहले ही जेल भेज चुकी है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है। एएसआई का कहना है कि निकाले गए रुपयों को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही रुपयों को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed