{"_id":"5c3d00bdbdec22738a4732d1","slug":"101547501757-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनसो प्रदेशाध्यक्ष पर हमले का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनसो प्रदेशाध्यक्ष पर हमले का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। इनसो प्रदेशाध्यक्ष पर हमले के मामले में पुलिस आरोपियों को पकड़ने में गंभीर नहीं थी। पानीपत टोल से टोल टैक्स की पर्ची कटवाने के बाद आरोपी अमृतसर पहुंच गए। यदि रोहतक पुलिस पानीपत पुलिस से संपर्क करती तो शायद आरोपियों को उसी दिन पकड़ा जा सकता था। एसपी ने जांच कराने की बात कहीं है।
इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देसवाल पर एमडीयू में हमला किया था। चालीस के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। सीआईए-3 और 2 ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सीआईए-2 आरोपी सुमित को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही थी। सीआईए-2 प्रभारी आजाद सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि प्रदीप पर हमले के बाद सभी आरोपी रोहतक के एक होटल में पहुंचे थे, जहां सभी ने खाना खाने के साथ डांस भी किया था। इसके बाद कुछ आरोपी अमृतसर में पहुंच गए थे। अमृतसर के होटल में ही वीडियो वायरल किया था।
अभी तक की जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पानीपत टोल से होते हुए अमृतसर कार से होकर पहुंचे थे। आरोपियों ने पानीपत टोल पर टोल टैक्स की पर्ची भी कटवाई थी। यानि यदि रोहतक पुलिस वारदात के बाद पानीपत पुलिस को सूचना देती तो शायद हमलावरों को पकड़ा जा सकता था। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद कार्रवाई होगी।