{"_id":"5be4a0d6bdec22694753591b","slug":"101541710038-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घिलौड़ कलां गांव में केबल संचालक को तीन गोली मारी, भाई ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घिलौड़ कलां गांव में केबल संचालक को तीन गोली मारी, भाई ने भागकर बचाई जान
Updated Fri, 09 Nov 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
घिलौड़ कलां गांव में केबल संचालक को तीन गोली मारी, भाई ने भागकर बचाई जान
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। क्षेत्र के घिलौड़ कलां गांव में वीरवार शाम को क्लेक्शन कर रहे केबल संचालक ओर उसके भाई पर कुछ युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। तीन गोली केबल संचालक को जा लगी, जबकि उसके भाई ने किसी तरह भागकर जान बचाई। मामले की सूचना पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया। गांव के छह नामजद और कई अन्य पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष ने शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एक माह पूर्व हुए झगड़े की रंजिश में वारदात को अंजाम देने का दावा किया है।
घिलौड़ कलां गांव के रहने वाले मंजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शराब ठेकेदार है। उसका भाई प्रवेश गांव में ही केबल का काम करता है। वीरवार देर शाम उसका भाई प्रवेश और वह गांव में ही केबल का ग्रामीणों से क्लेक्शन कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच तीन बाइकों पर सवार होकर आधा दर्जन से अधिक युवक पहुंचे तथा उसके तथा भाई प्रवेश के साथ गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि इसके बाद बाइक से टक्कर मारकर प्रवेश को गिरा दिया। आरोप है कि इसके बाद उस पर आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। केबल संचालक को तीन गोली लगी, जबकि एक गोली कंधे, जबकि दो कमर में लगी। मंजीत ने किसी तरह भागकर जान बचाई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जाते समय आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हुए। घायल को आनन-फानन में पीजीआई में ले जाया गया, जहां पर प्रवेश की हालत गंभीर बनी है। सूचना मिलते ही सदर थाना एसएचओ मंजीत मोर मौके पर पहुंचे। आरोपियों को तलाश किया, मगर उनका कोई पता नहीं लग सका। पीड़ित पक्ष ने छह नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ शिकायत दी है। खबर लिखे जाने तक केस दर्ज नहंी हो सका था।
वर्जन
पुरानी किसी रंजिश में प्रवेश को गोली मारकर घायल करने की बात सामने आई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- मंजीत मोर, एसएचओ थाना सदर
विज्ञापन
चौकी प्रभारी को जानकारी ही नहीं
देर शाम ही केबल संचालक को गोली मारकर घायल कर दिया गया, जबकि चौकी प्रभारी को मामले की जानकारी ही नहीं थी। चौकी प्रभारी का कहना था कि उन्हें अभी किसी ने मामले की सूचना नही दी है। जानकारी कराई जा रही है।
तो जा सकती थी कई अन्य की भी जान
ग्रामीणों के अनुसार जिस समय प्रवेश पर आरोपियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, उस समय वारदात स्थल पर आठ से अधिक लोग खड़े हुए थे। मगर आरोपियों ने प्रवेश को ही निशाना बनाया। फायरिंग होते ही ग्रामीणों में भगदड़ मच गई थी। बाद में प्रवेश को मृृत समझकर ही आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हुए थे।
एक सप्ताह पूर्व भी किया था झगड़ा
मृतक पक्ष के लोगों का आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोग गांव में दबंगई करते हैं। एक माह पूर्व भी दबंगों ने प्रवेश के साथ गाली-गलौज की थी मगर उस समय मामला शांत करा दिया गया था। आरोप है कि अन्य लोगों के साथ भी आरोपी झगड़ा करते हैं। आरोप है कि आरोपी गांव में वर्चस्व कायम करना चाहते हैं। तीन बार आरोपी पक्ष से उनके परिवार का दबंगई का विरोध करने को लेकर झगड़ा हो चुका है। इसी दबंगई के चलते ही प्रवेश को गोली मारने की आशंका जताई।