फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आनर किलिंग

आनर किलिंग

Tue, 18 Sep 2018 03:12 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
आनर किलिंग
आनर किलिंग
विज्ञापन

दो दिन पहले स्कूल से लापता कक्षा 11 की छात्रा को पहले जहर दिया, फिर गला दबाकर की हत्या, पिता और भाई गिरफ्तार
-महम थाना क्षेत्र के एक गांव में ऑनर किलिंग की सूचना पर पुलिस ने चिता से निकाला था अधजला शव
-ढाई घंटे तक चला पोस्टमार्टम, पुलिस दोनों से कर रही पूछताछ
-प्र्रेम प्रसंग के शक में की गई हत्या, पुलिस ने बिसरा जांच को मधुबन भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक,महम। महम थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा 11 की छात्रा की हत्या प्रेम प्रसंग के शक में उसके पिता और भाई ने की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी पहले जहर देने और इसके बाद गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी भाई और पिता को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
पूछताछ में पता चला है कि दो दिन पूर्व छात्रा स्कूल से भी लापता हो चुकी थी। खुफिया रिपोर्ट में सामने आया है कि पिता ने किशोरी के साथ मारपीट भी की थी। उधर ढाई घंटे तक छात्रा के शव का गठित पैनल ने पोस्टमार्टम किया। बिसरा जांच को मधुबन भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार को महम पुलिस को सूचना दी गई थी कि एक गांव में ऑनर किलिंग के बाद कक्षा 11 की छात्रा के शव का गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जा रहा है। पुलिस ने अधजले शव को किसी तरह चिता से निकाला। पुलिस ने छात्रा के पिता और भाई पर हत्या का केस दर्ज कर लिया था। पुलिस के अनुसार सोमवार को छात्रा के शव के लिए अधिकारियों के निर्देश पर विशेष पैनल गठित किया। पैनल ने ढाई घंटे तक शव का पोस्टमार्टम किया। बाद में बिसरा जांच को भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि पहले छात्रा को जहर दिया गया। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट की पुष्टि की है। उधर पुलिस ने आरोपी पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि छात्रा दो दिन पूर्व भी स्कूल से लापता हो गई थी। हालांकि, बाद में उसे बरामद कर लिया गया था। प्रेम प्रसंग के शक में छात्रा की हत्या की बात सामने आ रही है। हालांकि, अभी पुलिस इस मामले में खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आरोपी पिता और भाई से पूछताछ की जा रही है। छात्रा के दो दिन पूर्व स्कूल से लापता होने की भी बात सामने आई है। प्रेम प्रसंग के शक में हत्या होने की आशंका है। हालांकि, हत्या के अन्य कारण भी हो सकते हैं। प्रथम दृष्टया जांच में प्रेम प्रसंग के शक में हत्या की बात भी सामने आई है। अन्य बिंदुओं को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

-जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी
--------
पुलिस फोर्स रही तैनात
छात्रा के शव के पोस्टमार्टम के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। पुलिस को आशंका थी कि कहीं ग्रामीण बवाल न कर दें। डीएसपी वीरेंद्र सांगवान भी मौके पर ही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed