फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत तीन पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत तीन पर केस दर्ज

Sat, 31 Mar 2018 02:59 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:59 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत तीन पर केस दर्ज
पेट्रोल पंप मैनेजर की आत्महत्या का मामला
विज्ञापन


पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत तीन पर केस दर्ज
- बुधवार को ट्रेन से कटकर पेट्रोल पंप के मैनेजर ने कर ली थी आत्महत्या

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पेट्रोल पंप के मैनेजर द्वारा आत्महत्या करने के मामले में शुक्रवार को मृतक की पत्नी की शिकायत पर जीआरपी थाने पर पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बीते बुधवार को पाड़ा मोहल्ला निवासी पेट्रोल पंप के मैनेजर सतीश ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। शव के पास सुसाइड नोट भी मिला था। सुसाइड नोट में पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत तीन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया गया था। साथ ही कपिल पर रुपये लेकर भागने का भी आरोप था।
विज्ञापन


पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज
जीआरपी थाने के एसएचओ नरेंद्र सिंह व विवेचक राजपाल सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी किरण की शिकायत पर पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, तिलकराज व कपिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 दिन से परेशान थे पति
जीआरपी को दी शिकायत में किरण ने कहा है कि उसके पति पिछले 15-20 दिन से परेशान चल रहे थे। पति ने उन्हें ज्यादा कुछ नहीं बताया। मगर वह अक्सर तीन लोगों महेंद्र वर्मा, तिलकराज व कपिल का जिक्र करते थे। कहते थे कि तीनों ने उसे परेशान कर रखा है। पत्नी का दावा है कि उसने कई बार परेशानी का कारण जानने का प्रयास किया मगर वह हर बार कहता था कि वह खुद ही मामले को निपटा लेगा।


आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद
पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र वर्मा का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोपी पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। सतीश ने ही लाखों का गबन किया हुआ था। उसने कई बिलों में भी हेराफेरी की हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed